उसे नचाने का शौक है..भोलेनाथ की भक्त बन अंजलि ने गिराई बिजली, तो वीडियो देख भड़के लोग

Updated on 18-02-2023 09:05 PM
सोशल मीडिया सेंसेशन से रिएलिटी टीवी स्टार बन चुकीं अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अंजलि की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच अक्सर चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में अंजलि का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह भोलेनाथ के गाने पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं। महाशिवरात्रि स्पेशल इस वीडियो को एक तरफ जहां फैंस प्यार दे रहे हैं वहीं कई लोग भक्ति गाने पर अदाएं देख भड़क भी रहे हैं। इस वीडियो पर अबतक 1.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं वहीं 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।
अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया रील शेयर किया। इस रील में वह बादशाह के गाने सनक पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं। भोलेबाबा के लिए बने इस गाने पर अंजलि की लिप्सिंग तक तो ठीक है लेकिन अदाएं दिखाना जरा भारी पड़ गया।

फैंस का रिएक्शन

अंजलि के वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों का रिएक्शन देखने लायक है। आस्था के जुड़े गाने पर अदाएं दिखाती अंजलि के वीडियो पर लोग तंज कसते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भगवान के गाने पर ये क्या कर रही हो।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'कुछ भी करती है ये।'

मंदिर पहुंची अंजलि

महाशिवरात्रि के दिन अंजलि ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंजलि भगवान शिव के मंदिर में जल चढ़ाती नजर आ रही हैं। सफेद सूट और लाल दुपट्टे में अंजलि काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'महाशिवरात्रि की बहुत शुभकामनाएं। सब खुश रहो हमेशा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.