जंगल में गुलदार से भिड़ बचा ली बहू की जान, रुद्रप्रयाग की इस सास को सलाम कीजिए

Updated on 07-07-2023 06:53 PM
अभिषेक अग्रवाल, रुद्रप्रयाग: उत्‍तराखंड के जंगल में घास काटते वक्त जब एक खूंखार गुलदार जानकी देवी की बहू के पीछे पड़ गया तो उन्‍होंने उसकी ईंट से ईंट बजा दी। अपनी बहू को बचाने के लिए जानकी देवी गुलदार से भिड़ गईं। अगस्त मुनि के फलाई गांव की रहने वाली 62 वर्षीय जानकी देवी और उनकी बहू पूनम जंगल में घास काट रहे थे। तभी अचानक झाड़ी के पीछे छुपे गुलदार ने पूनम पर हमला कर दिया। यह देख जानकी देवी गुलदार से भिड़ गई और अपनी बहू पूनम की जान बचा ली। जो भी इस किस्‍से को सुन रहा है, वह बुजुर्ग जानकी देवी के साहस की तारीफ करते नहीं थक रहा।

इस दौरान सास बहू की चीख चिल्लाहट सुन गुलदार ने पूनम को तो छोड़ दिया पर जानकी देवी पर हमला कर दिया और काफी दूर तक घसीट कर ले गया। हमले में बुजुर्ग महिला के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हो गए हैं। उन्‍हें सीएचसी अगस्त मुनि में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बहू पूनम को हल्की फुल्की चोट लगी है और उनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।

पथरीले रास्‍ते पर जानकी देवी को खूब घसीटा
गुरुवार को ये दोनों गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। जैसे ही गुलदार ने पूनम पर हमला किया तो जानकी देवी ने उस पर दरांती से हमला बोल दिया। खुद पर हमला होने के बाद गुलदार ने पूनम को तो छोड़ दिया। पर जानकी देवी को पथरीले और टेढ़े मेढ़े रास्ते पर काफी दूर तक घसीटा। अन्य महिलाओं के चीखने चिल्लाने के बाद गुलदार दोनों को छोड़ कर वहां से भाग गया। जानकी देवी को गहरी चोटें लगीं। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.