भिखारियों की तरह गिड़गिड़ाते हैं शहबाज बातचीत के ऑफर पर अपने पीएम को लानत दे रहे पाकिस्तानी, भारत की तारीफ

Updated on 02-08-2023 02:20 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत से बातचीत की इच्छा जताई है। मंगलवार को राजधानी इस्लामाबाद के एक समिट में बोलते हुए शहबाज ने बिना भारत का नाम लिए बातचीत की इच्छा जाहिर की। यहां उन्होंने भारत से तीन बार युद्ध लड़ने का जिक्र किया। इस पर पाकिस्तान की पब्लिक का रिएक्शन आया है। पाकिस्तानी पब्लिक पूछ रही है कि आखिर हम क्यों भिखारियों की तरह बार-बार कहते रहते हैं कि भारत से बात करने को तैयार हैं। उन्हें जरूरत होगी तो वह बात करेंगे।

पाकिस्तान के यूट्यूबर सुहैब चौधरी ने शहबाज के बयान पर पाकिस्तान की अवाम का रिएक्शन जाना। इसमें उन्होंने जब मोहम्मद इमरान नाम के एक शख्स से पूछा कि क्या भारत शहबाज के बयान को गंभीरता से लेगा? इस पर उस शख्स ने जवाब दिया कि भारत ने पाकिस्तान को सीरियसली लेना छोड़ दिया है। उनकी नजर में हमारी कोई इज्जत नहीं रह गई है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पर भड़कते हुए इमरान ने कहा कि, 'वैसे वो (शहबाज) है ही भिखारी, भिखारियों की तरह कहता रहता है कि हमसे बात कर लो। अगर उन्हें जरूरत होगी तो वह कर लेंगे।'

क्यों बातचीत की बात कर रहे शहबाज

यह पूछे जाने पर कि आखिर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ऐसा बयान क्यों दे रहे हैं? इस पर इस शख्स ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के दोस्तों से पैसे लेने हैं। इसलिए वह ऐसा दिखाते रहते हैं कि पाकिस्तान भारत से बात करने को तैयार है। बातचीत में अमेरिका का भी जिक्र आया, जिस पर इस शख्स ने कहा कि हमारे राजनेताओं की प्रॉपर्टी अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में है। इसी कारण वह उसके खिलाफ आवाज नहीं उठा पाते।

क्या बोले थे शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को सभी गंभीर और लंबित मुद्दों के समाधान के लिए भारत के साथ बातचीत करने की पेशकश की और कहा कि दोनों देशों के लिए ‘युद्ध कोई विकल्प नहीं है’ क्योंकि दोनों देश गरीबी और बेरोजगारी से लड़ रहे हैं। शरीफ ने यहां पाकिस्तान खनिज शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। ‘डस्ट टू डेवलपमेंट’ के नारे के तहत आयोजित इस बैठक का उद्देश्य नकदी संकट से जूझ रहे देश में विदेशी निवेश लाना है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट तौर पर भारत के संदर्भ में कहा, ‘हम हर किसी के साथ बात करने के लिए तैयार हैं, यहां तक कि अपने पड़ोसी के साथ भी बशर्ते कि पड़ोसी गंभीर मुद्दों पर बात करने के लिए गंभीर हो, क्योंकि युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है।’

आतंकवाद बातचीत नहीं चलेंगे साथ

शरीफ की टिप्पणियां सीमा पार आतंकवाद को इस्लामाबाद के निरंतर समर्थन और कश्मीर सहित कई मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में जारी तनाव के बीच आई है। भारत कहता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है, जबकि इस बात पर भी जोर देता रहा है कि इस तरह के संबंध के लिए आतंक और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी पाक की है। भारत ने यह भी कहा है कि जम्मू-कश्मीर हमेशा देश का हिस्सा था, है और रहेगा। पाक प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब 12 अगस्त को संसद का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है और उनकी गठबंधन सरकार चुनाव में जाने की तैयारी कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.