पाकिस्तान में इमरान खान के करीबियों पर शहबाज सरकार का शिकंजा, तीसरी पत्नी बुशरा बीबी को भेजा नोटिस, भतीजा गिरफ्तार

Updated on 21-03-2023 08:04 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने सोमवार को इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के एक मामले में तलब किया। पाकिस्तानी पुलिस ने एक दिन पहले खान और तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के 12 से अधिक नेताओं के खिलाफ तोड़फोड़ करने, सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने और इस्लामाबाद में न्यायिक परिसर के बाहर अशांति फैलाने के आरोप में आतंकवाद का एक मामला दर्ज किया था। इस्लामाबाद न्यायिक परिसर के बाहर शनिवार को उस समय झड़पें हुईं, जब खान तोशाखाना मामले में सुनवाई में शामिल होने के लिए लाहौर से इस्लामाबाद पहुंचे।
हालांकि, न्यायिक परिसर के बाहर हुई हिंसा के कारण न्यायाधीश ने एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बाद इमरान खान को घर लौटने की अनुमति दे दी। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार के मुताबिक, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) की टीम लाहौर में खान के जमान पार्क स्थित आवास पर पहुंची और बुशरा को नोटिस जारी किया। अखबार में दी गई खबर में कहा गया है कि उन्हें (बुशरा) मंगलवार के लिए तलब किया गया। एनएबी ने इससे पहले तोशाखाना मामले में पूछताछ के लिए खान और उनकी पत्नी को नौ मार्च को अपने रावलपिंडी कार्यालय में बुलाया था।

इमरान का भतीजा हुआ गिरफ्तार

तोशाखाना मामले में सुनवाई 30 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई, क्योंकि न्यायाधीश ने पाया कि स्थिति सुनवाई के लिए अनुकूल नहीं है। इसके अलावा पुलिस ने अदालत के बाहर सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमलों में संलिप्तता के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के भतीजे और उनके कई समर्थकों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद में गिरफ्तार किए गए खान के समर्थकों की कुल संख्या शनिवार से अब तक 198 हो गई है। गिरफ्तार लोगों में खान का भतीजा हसन नियाजी भी शामिल है।

पुलिसकर्मियों पर एक्शन का संकल्प

इमरान खान शनिवार को जब लाहौर से इस्लामाबाद के लिए निकले थे तब उनके घर पर पुलिस ने धावा बोला। जानकारी के मुताबिक लगभग 10 हजार पुलिसकर्मियों की टीम ने मोर्चा संभाला। अब इमरान ने कहा है कि घर की तलाशी और कार्यकर्ताओं की पिटाई में शामिल हर एक अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब पुलिस की टीम बुलडोजर के साथ इमरान के घर पहुंची थी, जहां गेट को तोड़ दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.