भारत ने पाकिस्‍तानी पीएम को नहीं दिया भाव तो बौखलाए शहबाज शरीफ, नौसेना की दी धौंस, अमेरिका ने द‍िया संदेश

Updated on 03-08-2023 02:04 PM
इस्‍लामाबाद/वॉशिंगटन: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर से भारत से करारा झटका लगने के बाद बौखला से गए हैं। शहबाज शरीफ ने अभी दो दिन पहले ही भारत से गुहार लगाई थी कि वह बातचीत शुरू करे। भारत ने शहबाज शरीफ के इस प्रस्‍ताव को भाव नहीं दिया तो अब पाकिस्‍तानी पीएम ने जहरीला बयान दिया है। शहबाज ने तुर्की से युद्धपोत मिलने के बाद एक कार्यक्रम में भारत पर हमला बोला और कहा कि कुछ तत्‍व इस क्षेत्र में अपना आध‍िपत्‍य स्‍थापित करने की रेस में हैं। इस बीच अमेरिका ने पाकिस्‍तान को साफ कह दिया है कि वह कोई मध्‍यस्‍थता नहीं करेगा और दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत का वह समर्थन करता है।

भारत को बातचीत का ऑफर करने के एक दिन बाद शहबाज शरीफ ने कहा, 'क्षेत्र में कुछ तत्‍व अपना आधिपत्‍य स्‍थापित करने का प्रयास कर रहे हैं और प्रभाव का क्षेत्र बनाना चाहते हैं। इस वजह से यह और ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण हो गया है कि हम अपनी नौसेना को मजबूत करें। साथ ही समुद्री अभियानों को बढ़ाएं।' शहबाज शरीफ ने तुर्की से मिले एक युद्धपोत से जुड़े कार्यक्रम में यह बयान दिया। इस बीच अमेरिकी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उनका देश भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद का समर्थन करता है।

भारत पाकिस्‍तान पर क्‍या बोला अमेरिका


अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जैसा कि हम लंबे समय से कहते रहे हैं, हम भारत और पाकिस्तान के बीच चिंताजनक मुद्दों पर सीधे संवाद का समर्थन करते हैं। हमारा लंबे समय से यही रुख रहा है।’ पाकिस्‍तान अक्‍सर अमेरिका से भारत के साथ विवाद सुलझाने में मध्‍यस्‍थता के लिए गुहार लगाता रहता है। हालांकि अब अमेरिका ने साफ कर दिया है कि दोनों देशों को खुद ही बातचीत करना होगा। वहीं भारत ने पाकिस्‍तान को स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कह दिया है कि जब तक सीमापार आतंकवाद को रोका नहीं जाता है तब तक कोई बातचीत नहीं होगी।

इससे पहले शहबाज शरीफ ने भारत से बातचीत की गुहार लगाई थी। शहबाज ने कहा था कि अगर भारत 'गंभीरता' दिखाता है तो पाकिस्‍तान बातचीत को तैयार है। शहबाज शरीफ ने कहा था कि पाकिस्‍तान भारत के साथ 3 युद्ध लड़ चुका है और इससे उसे गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी ही मिली है। उन्‍होंने कहा था कि हम हर किसी से बातचीत के लिए तैयार हैं। फिर चाहे हमारा पड़ोसी देश ही क्‍यों न हो। उन्‍होंने कहा कि युद्ध अब कोई विकल्‍प नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.