शहबाज शरीफ आज देंगे इस्‍तीफा, इमरान खान जेल में, किस तरफ बढ़ रहा है पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान

Updated on 09-08-2023 02:27 PM
इस्‍लामाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को चुनाव आयोग ने एक फैसले के लिए पांच साल तक के लिए अयोग्‍य ठहरा दिया है। इमरान पहले से ही तीन साल के लिए जेल में बंद हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुधवार को नेशनल असेंबली भंग करने के लिए राष्‍ट्रपति आरिफ अल्वी से सिफारिश करने वाले हैं। उनका मकसद इस साल के अंत में चुनावों के लिए रास्‍ता तैयार करना है। संसद के भंग होने के बाद चुनावों पर नजर रखने के लिए एक टेक्‍नोक्रेट अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेंगी। जो बात सबसे दिलचस्‍प है, वह है देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल इमरान खान का जेल में होना।


12 अगस्‍त को खत्‍म हो रहा कार्यकाल
शहबाज ने इस्लामाबाद में मीडिया से कहा कि उनकी सरकार का कार्यकाल बुधवार को पूरा होने के बाद वह असेंबली भंग करने के लिए राष्‍ट्रपति को चिट्ठी लिखेंगे। इसके बाद एक अंतरिम सरकार सत्ता संभालेगी। वर्तमान संसद का पांच साल का कार्यकाल 12 अगस्त को समाप्त हो रहा है। राष्‍ट्रपति अल्वी अगर पीएम की सलाह स्वीकार नहीं करते हैं तो भी 48 घंटों के अंदर संसद स्वत: ही भंग हो जाएगी। अल्वी, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के पूर्व नेता हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री पद छोड़ने का संकेत देते हुए शहबाज ने रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय का मंगलवार को दौरा किया। पीएम शरीफ का चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल आसिम मुनीर ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कौन होगा अगला पीएम
शहबाज जहां इस्‍तीफा देने वाले हैं तो दूसरी ओर देश के अंतरिम सरकार के मुखिया यानी कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नाम पर कोई फैसला नहीं हो सका है। अखबार डॉन की खबर के मुताबिक नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता राजा रियाज ने कहा कि उन्होंने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नामों के सिलसिले में शहबाज से अब तक न तो मुलाकात की है और ना ही मशविरा किया है। उन्होंने कहा, ' मैं कल मिलने की उम्मीद कर रहा हूं जिसमें इन चीजों पर चर्चा होगी।' उन्होंने कहा कि परामर्श सही समय पर होगा। रियाज ने कहा कि उन्होंने सहयोगी दलों के साथ परामर्श प्रक्रिया पूरी कर ली है और कार्यवाहक प्रधानमंत्री के लिए तीन नामों पर लगभग 90 प्रतिशत सहमति बन गई है।
90 दिन में होंगे चुनाव
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार और दो दिन सत्ता में रह सकती है। संसद को 11 अगस्त को भंग किया जा सकता है लेकिन यह अंदेशा है कि राष्‍ट्रपति अल्वी नेशनल असेंबली भंग करने की अधिसूचना तुरंत जारी करने से इनकार कर सकते हैं। यही वजह है कि नेशनल असेंबली भंग करने की सलाह तीन दिन पहले दी जा रही है ताकि राष्‍ट्रपति के इस पर सहमत होने से इनकार करने की स्थिति में भी सदन अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले भंग हो जाए। इससे निर्वाचन आयोग को चुनावों को लिए 90 दिन का समय मिल जाएगा। नेशनल असेंबली के अपना कार्यकाल पूरा करने की स्थिति में निर्वाचन आयोग 60 दिनों के अंदर चुनाव कराने के लिए आबद्ध है।

गृह मंत्री बोले-यह चुनावी साल नहीं
गृह मंत्री राणा सनाउल्ला ने कहा कि आम चुनाव कराने में देरी होने की आशंका है। उन्होंने मंगलवार को जियो न्यूज को दिये एक साक्षात्कार में कहा कि 2023 चुनावी साल नहीं है। सनाउल्ला ने कहा कि जनगणना अधिसूचित होने के बाद परिसीमन प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, कि कार्यवाहक सरकार इस संवैधानिक जरूरत को पूरा करते हुए परिसीमन प्रक्रिया पूरी करेगी। मंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया में 120 दिन लगेंगे। उन्होंने कहा कि परिसीमन की यह प्रक्रिया जितनी जल्द पूरी हो जाएगी, उसके बाद अल्लाह ने चाहा तो चुनाव हो जाएंगे। कार्यवाहक प्रधानमंत्री की भूमिका के लिए विचारार्थ नाम के बारे में सनाउल्ला ने कहा कि चर्चा जारी है और अभी तक किसी नाम पर निर्णय नहीं लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.