मुश्किल में फंसे अडानी के घर बजेगी शहनाई, हीरा कारोबारी की बेटी संग बेटे जीत की हुई सगाई, जानिए कौन हैं छोटी बहू

Updated on 14-03-2023 10:21 PM
नई दिल्ली: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह (Adani Group) के मुश्किल दिनों की शुरुआत हो गई। अडानी की कंपनी को बड़ा झटका लगा। अडानी की आधी दौलत लुट गई। लेकिन मुश्किलों के बीच गौतम अडानी (Gautam Adani) के घर खुशियां आई हैं। गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी (Jeet Adani) की सगाई हो गई है। गौतम अडानी के घर शहनाई बजने वाली है। जीत अडानी और हीरा कारोबारी की बेटी दीवा जैमीन शाह (Diva Jaimin Shah) की सगाई हो गई है।


अडानी के घर आई खुशियां

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार, 12 मार्च को जीत अडानी और दीवा जैमीन शाह की सगाई हो गई। शादी की तारीख अभी तय नहीं की गई है। सगाई अहमदाबाद में बेहद निजी समारोह के बीच हुआ। सगाई समारोह में बहुत ही पर्सनल रखा गया था, जिसमें दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। अडानी परिवार की छोटी बहू भी कारोबारी घराने से हैं। आपको बता दें कि जीत अडानी गौतम अडानी के छोटे बेटे हैं। जीन ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। जीत साल 2019 से अडानी समूह के साथ कारोबार में जुड़े हैं। उन्हें साल 2022 में अडानी समूह का वाइस प्रेसीडेंट बनाया गया। जीत अडानी पोर्ट्स, अडानी डिजिटल लैब्स जैसे सेक्शन की कमान संभालते हैं।

कौन हैं दीवा जैमीन शाह

अडानी परिवार की छोटी बहू दीवा जैमीन शाह हीरा कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो दीवा सी. दिनेश एंड को. लिमिटेड के मालिक जैमिन शाह की बेटी हैं। उनके पिता हीरा कारोबारी हैं। डायमंड कंपनी मुंबई और सूरत बेस्ड है। कंपनी की शुरुआत चीनू दोशी , दिनेश शाह ने की थी। जैमीन शाह कंपनी के निदेशक हैं। आपको बता दें कि गौतम अडानी की बड़ी बहू परिधि श्रॉफ कॉरपोरेट वकील है। साल 2013 में परिधि और करण अडानी की शादी हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.