'शेख हसीना केवल मौत की सजा के लिए बांग्लादेश लौटेंगी', अवामी लीग नेता के ऐलान से घबराए NCP नेता, दी धमकी

Updated on 11-07-2026 12:39 PM
ढाका: भारत में निर्वासित जीवन जी रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिसम्बर में देश वापस लौटने के ऐलान ने ढाका के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में हसीना ने कहा है कि वह इस साल दिसम्बर में बांग्लादेश वापस लौटेंगी। बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन पार्टी के संयोजक और विपक्ष के चीफ ह्विप नाहिद इस्लाम ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शेख हसीना अब केवल इसलिए बांग्लादेश लौटेंगी, ताकि उन्हें सुनाई गई मौत की सजा पर अमल किया जा सके।

नाहिद इस्लाम ने शुक्रवार को कहा, "आज हमने एक इंटरव्यू देखा जिसमें किसी ने कहा कि दिसम्बर में देश लौटने की योजना है। देश पहले ही 16 साल की तबाही झेल चुका है। हम भी चाहते हैं कि वह लौटें, लेकिन मौत की सजा भुगतने के लिए।" उन्होंने कहा कि कोर्ट से हसीना को फैसला सुनाया जा चुका है। अब सरकार को उन्हें वापस लाकर सजा पर अमल करना करना चाहिए।
नाहिद ने यह भी कहा कि बांग्लादेश की सरकार की यह तय करना होगा कि शेख हसीना कैसे वापस आएंगी और क्या वह सरेंडर करेंगी। नाहिद ने कहा, यह तय करना शेख हसीना का काम नहीं है कि वह कैसे वापस आएंगी। वह दूसरों के साथ आती हैं, सरेंडर करती हैं या नहीं, ये सब बांग्लादेश सरकार को तय करना है।NCP नेता ने आगे कहा कि बांग्लादेश सरकार को इस मुद्दे पर दिल्ली से बात करनी चाहिए। इसमें कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं है। सरकार ही तय करेगी कि उन्हें कब वापस लाना है, कैसे लाना है और कोर्ट के फैसले को कैसे लागू करना है। उन्हें तभी वापस लाया जाना चाहिए जब सारी जरूरी तैयारियां पूरी हो जाएं।

तारिक रहमान सरकार को चेतावनी

इस दौरान नाहिद इस्लाम ने तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार को चेतावनी दी और कहा कि सरकार को बिना देरी मौत की सजा के फैसले को लागू करना चाहिए। अगर कोई किसी और रास्ते पर विचार कर कर रहा है, तो यह किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा। नाहिद ने यह भी कहा कि अगर शेख हसीना या अवामी लीग को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाने की कोशिश की गई और सरकार ने ऐसी कोशिशों को बढ़ावा दिया तो सरकार को ही सबसे ज्यादा नुकसान होगा।

शेख हसीना ने क्या कहा?

अगस्त 2024 में बांग्लादेश की सत्ता से हटाई गई शेख हसीना ने रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में बांग्लादेश लौटने की योजना का खुलासा किया है। हसीना ने कहा कि वे दिसम्बर में बांग्लादेश वापस लौटेंगी और सरेंडर करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह जानती हैं कि वहां उनकी हत्या हो सकती है, फिर भी वह वापसी करेंगी। शेख हसीना ने दावा किया कि अवामी लीग के दूसरे नेता भी ऐसा करेंगे।

मुझे वापस लौटना होगा। मेरी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत ज्यादा दमन का सामना करना पड़ रहा है। अगर मौत आती है, तो मैं अपनी ही जमीन पर मरना चाहती हूं, जहां मेरे माता-पिता दफन हैं और जहां उनका खून बहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.