कंगना के लिए कैंपेन करने को तैयार हैं शेखर सुमन : बोले- वो बुलाएंगी तो क्यों नहीं जाएंगे

Updated on 09-05-2024 02:23 PM

मंगलवार को एक्टर शेखर सुमन ने दिल्ली में BJP की सदस्यता ली है। इसके साथ ही अब वो और उनके बेटे अध्ययन सुमन की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस कंगना रनोट एक ही पॉलिटिकल पार्टी का हिस्सा बन चुके हैं।

इसी बीच एक मीडिया इंट्रैक्शन में जब एक्टर से पूछा गया कि क्या वो मंडी में कंगना के लिए कैंपेन करेंगे? तो शेखर ने कहा, ‘अगर वो बुलाएंगी तो क्यों नहीं जाएंगे? ये तो मेरा फर्ज और हक भी।’

बता दें कि कंगना हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

2008 में शेखर के बेटे काे डेट कर रही थीं कंगना
साल 2008 में कंगना ने शेखर के बेटे अध्ययन सुमन को डेट किया था। दोनों ने फिल्म ‘राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज’ में साथ काम किया था। हालांकि, फिल्म की रिलीज के कुछ वक्त बाद ही दोनों का ब्रेक अप हो गया।

इस ब्रेक अप के बाद शेखर ने आरोप लगाए थे कि कंगना ने उनके बेटे पर काला जादू किया था। वहीं अध्ययन इस ब्रेक अप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे।

बीजेपी जॉइन करने से पहले यह बोले थे शेखर
बीजेपी जॉइन करने से पहले शेखर ने कंगना के बारे में बात करते हुए कहा था कि हमारे बीच अब कोई विवाद नहीं है। मेरे ख्याल से इस बारे में बात करना बेकार है। वो एक दौर था जो अब गुजर चुका है।

पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया
इससे पहले मंगलवार को भाजपा जॉइन करने के बाद एक्टर ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। शेखर ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र कल्याण पर विशेष ध्यान केंद्रित करने और शब्दों को कार्यों में बदलने का प्रण लिया है।

वर्कफ्रंट पर शेखर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने जुल्फिकार का किरदार निभाया है। वहीं कंगना की अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ है। इसे उन्होंने डायरेक्ट भी किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.