गलतियां करते हैं और उनसे... आखिरी मैच हारने के बाद भावुक हुए शिखर धवन, अपनी कप्तानी पर कही बड़ी बात

Updated on 20-05-2023 08:12 PM
धर्मशाला: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर 2023 के अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करने के बाद खिताब की दौड़ से पंजाब किंग्स बाहर हो गई है। पीबीकेएस के कप्तान शिखर धवन ने आरआर से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने 15-20 रन कम बनाए। मैन ऑफ द मैच देवदत्त पडिक्कल (51) और यशस्वी जायसवाल (50) की अर्धशतकीय पारियों के बाद शिमरोन हेटमायर के 46 रन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग क प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी है।

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 187 रन बनाए थे लेकिन राजस्थान ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सैम करन की नाबाद 49 रन की पारी के अलावा पांचवें विकेट के लिए जितेश शर्मा (44) के साथ 44 गेंद में 64 और छठे विकेट के लिए शाहरुख खान (नाबाद 41) के साथ 37 गेंद में 73 रन की अटूट साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

मैच के बद धवन ने कहा, ‘ खराब शुरुआत के बाद जितेश, शाहरुख और करन ने मैच में हमारी वापसी कराई लेकिन हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। मुझे लगता है कि इस मैदान पर 200 का लक्ष्य खड़ा करना अच्छा होता।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम एक मैच के तीनों विभाग में अच्छा करने में नाकाम रहे। यह एक युवा टीम है और हमारे प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही।’

धवन ने कहा कि कप्तान के तौर पर उन्होंने टूर्नामेंट में काफी कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, ‘ एक कप्तान के रूप में मैंने बहुत कुछ सीखा है। हम गलतियां करते हैं और उनसे हम बहुत कुछ सीखते हैं।'बता दें कि पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 में अपने खेले गए 14 मैचों में से सिर्फ 6 मुकाबले ही जीतने में सफल हो पाई। उन्होंने 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर सीजन खत्म किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.