Shimron Hetmyer का रॉकेट लॉन्चर छक्का, 96 मीटर दूर गिरी गेंद, दर्शकों की हो गई बल्ले-बल्ले
Updated on
06-04-2023 08:04 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के तूफानी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शिमरन हेटमायर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ रहे हैं। हेटमायर 2022 से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां भी खेली हैं। हेटमायर ने बीते बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए एक हाई स्कोरिंग मुकबले में भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की थी। उन्होंने छक्कों और चौकों की बारिश से पंजाब के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए थे। इसी बीच उन्होंने एक रॉकेट सिक्स भी लगाया था, जोकि अब सुर्खियों में है।
हेटमायर ने नाथन एलिस को लगाया रॉकेट सिक्स दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी का 17वां ओवर पंजाब किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज नाथन एलिस डाल रहे थे। एलिस की पहली गेंद पर हेटमायर स्ट्राइक पर थे। इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने गेंदबाज पर बिल्कुल रहम नहीं किया और कवर्स के ऊपर से एक रॉकेट सिक्स जड़ दिया। बॉल सीधा जाकर स्टैंड्स में लैंड हुई। हेटमायर ने एलिस को 96 मीटर का लंबा छक्का लगाया। उनका यह गगनचुंबी शॉट देख हर कोई दंग रह गया। उनके इस सिक्स की वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।
हेटमायर ने 36 रन की खेली तूफानी पारी 198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ शिमरन हेटमायर ने 36 रन की आतिशी पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 200 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंद में 36 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 1 चौका और 3 लंबे छक्के भी देखने को मिले। गौरतलब है कि इतनी जबरदस्त पारी खेलने के बाद भी हेटमायर अपनी टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करवा पाए। बरसपारा स्टेडियम में खेले गए राजस्थान और पंजाब के मुकाबले में पंजाब आखिरी ओवर में 5 रन से जीत गई।
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…