ट्रेन में जहाज जैसी सुविधा... दिवाली से पहले रेल यात्रियों को मिलेगी स्लीपर वंदे भारत की सौगात!

Updated on 11-10-2025 02:03 PM
नई दिल्लीरेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे जल्दी ही स्लीपर वंदे भारत चलाने की तैयारी में है। इन्हें राजधानी के रूट्स पर चलाया जा सकता है। अभी देश में चल रही सभी वंदे भारत में केवल बैठने की सुविधा है। लेकिन स्लीपर वंदे भारत लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक बना देंगी। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक स्लीपर वंदे भारत के डिजाइन का पहला लुक अगले हफ्ते सामने आएगा।

स्लीपर वंदे भारत को काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस बना रही है जो भारत और रूस का जॉइंट वेंचर है। यह कंपनी अगले हफ्ते दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले इंटरनेशनल रेलवे इक्विपमेंट एग्जीबिशन (IREE) 2025 में अपने पहले AC कोच का डिजाइन कॉन्सेप्ट दिखाएगी। काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस भारतीय रेलवे के लिए 120 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें बनाएगी। इनमें कुल 1,920 कोच होंगे। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जून 2026 तक पहला प्रोटोटाइप लॉन्च कर देगी।

किसे मिला है ठेका

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ें बनाने का कॉन्ट्रैक्ट तीन कंपनियों को दिया है। इनमें सरकारी कंपनी BEML, काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड और BHEL का एक कंसोर्टियम शामिल हैं। रेलवे ने यह भी तय किया है कि वह दो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन एक साथ लॉन्च करेगा। पिछले महीने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि दूसरी ट्रेन को पूरी तरह से तैयार होने के बाद ही लॉन्च किया जाएगा। यह ट्रेन बीईएमएल बना रही है और यह इंटिग्रल कोच फैक्ट्री का टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है।
वैष्णव ने कहा था कि दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन संभवतः 15 अक्टूबर, 2025 तक तैयार हो जाएगी। दोनों ट्रेनों को एक साथ लॉन्च किया जाएगा। नियमित सेवाओं के लिए दूसरी ट्रेन महत्वपूर्ण है। इसीलिए हम दूसरी रैक का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही हमें यह मिल जाएगी, हम कोई रूट तय करेंगे और संचालन शुरू कर देंगे।

आधुनिक सुविधाएं

दावा किया जा रहा है कि नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रा के अनुभव को पूरी तरह से बदल देंगी। इसमें कुल 16 डिब्बे होंगे। इसमें स्पीड के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं और सेफ्टी के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी होगी। हर डिब्बे में विजुअल सिस्टम, सिक्योरिटी कैमरे, मॉड्यूलर पैंट्री ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट शामिल हैं। एक डिब्बे से दूसरे में जाने के लिए ऑटोमैटिक डोर और एमरजेंसी टॉक बैक यूनिट भी है। इसमें करीब 1130 यात्रियों के बैठने की सुविधा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.