लाल सागर में हूतियों के हमलों से शिपिंग चार्ज बढ़ा अब एशियाई देशों में हो रही डिलीवरी

Updated on 20-02-2024 01:16 PM

भारत से यूरोप के लिए डीजल की सप्लाई पिछले 2 सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिकी मीडिया ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, लाल सागर में लगातार हो रहे हूतियों के हमलों के बीच अंतरराष्ट्रीय ट्रेड पर गहरा असर पड़ रहा है।

एशिया से यूरोपीयन यूनियन (EU) और ब्रिटेन जाने वाले कार्गो के शिपिंग चार्ज बढ़ गए हैं। ऐसे में पश्चिमी देशों की जगह एशिया में ही माल भेजना ज्यादा किफायती हो गया है। ब्लूमबर्ग ने वोर्टेक्सा लिमिटेड के डेटा के हवाले से बताया- फरवरी के शुरुआती 2 हफ्तों में भारत से रोज करीब 18 हजार बैरल डीजल यूरोप पहुंचा। यह जनवरी में हुई औसत डिलीवरी से करीब 90 % कम है।

हूतियों के डर से साउथ अफ्रीकी पोर्ट होकर जा रहे जहाज
स्पार्टा कॉमोडिटीज के विश्लेषक नोएल-बेसविक ने कहा- पूर्वी देश जैसे सिंगापुर में एक्सपोर्ट पश्चिमी देशों की तुलना में बहुत बेहतर हो गया है। यूरोप या अटलांटिक बेसिन की ओर जाने वाले टैंकरों को हूतियों के डर से दक्षिण अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप से होकर गुजरना पड़ रहा है।

इससे दूरी बढ़ गई है, जिसका सीधा असर लागत पर पड़ता है। साथ ही कई बार उन्हें स्वेज कैनाल का रास्ता अपनाना पड़ता है, जहां जंग के खतरे को देखते हुए इंश्योरेंस चार्ज भी ज्यादा है। इन सब वजहों से शिपिंग चार्ज बढ़ रहा है।

फरवरी में भारत से किसी भी EU देश नहीं पहुंचा डीजल
डेटा के मुताबिक, फरवरी में डीजल का सिर्फ 1 शिपमेंट ब्रिटेन पहुंचा। वहीं EU में इसकी कोई सप्लाई नहीं हुई। हालांकि, हाल ही में मार्लिन सिसिली और मार्लिन ला प्लाटा नाम के 2 जहाजों में भारत से बैरल लोड किए गए हैं, जो इस महीने के आखिर तक नीदरलैंड के रोटरडैम पहुंचेंगे।

दूसरी तरफ, फरवरी में भारत से एशियाई देशों में पहुंचे डीजल कार्गो की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इनमें से कुछ शिपमेंट बांग्लादेश और सऊदी अरब भी पहुंचे। पीस विक्टोरिया और ऑरेंज विक्टोरिया जैसे जहाजों पर लदा माल पूर्वी एशिया में डिलीवर किया जा रहा है।

भारत का 80% व्यापार समुद्री रास्ते से

ग्लोबल ट्रेड का करीब 12% और 30% कंटेनर ट्रैफिक हर साल लाल सागर के स्वेज कैनाल से होकर गुजरता है। हूती विद्रोहियों के हमलों से यूरोप और एशिया के बीच मुख्य मार्ग पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार को समस्‍याओं का सामना करना पड़ा है।

भारत का 80% व्यापार समुद्री रास्ते से होता है। वहीं 90% ईंधन भी समुद्री मार्ग से ही आता है। समुद्री रास्ते में हमले से भारत के कारोबार पर सीधा असर पड़ता है। इससे सप्लाई चेन बिगड़ने का खतरा है।

हूतियों से निपटने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर रहे हैं। दोनों देशों ने मिलकर अब तक 3 बार यमन में हूतियों के ठिकानों पर हमला किया है। इसके अलावा अमेरिका ने करीब 10 देशों के साथ मिलकर एक गठबंधन भी बनाया है, जो लाल सागर में हूतियों को रोकने और कार्गो जहाजों को हमले से बचाने का काम कर रहा है।

हूतियों ने कई बार भारत आ रहे जहाजों पर हमला किया
इससे पहले शुक्रवार को एक बार फिर से हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में भारत आ रहे एक तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला किया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मिसाइल यमन से लॉन्च की गई थी, जो मर्चेंट वेसल पोलक्स के एक हिस्से पर गिरी थी। पनामा के झंडे वाला यह जहाज रूस से भारत आ रहा था।

पोलक्स जहाज ने 24 जनवरी को रूस के काला सागर पोर्ट से अपनी यात्रा शुरू की थी। ये भारत के पारादीप पोर्ट पहुंचने वाला था, जहां इसे 28 फरवरी को कच्चे तेल की डिलिवरी करनी थी। 6 फरवरी को भी हूतियों ने अमेरिका से भारत आ रहे एक जहाज को निशाना बनाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.