घटिया देश ने फिर अपना... पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर फूटा शिखर धवन का गुस्सा, नापाक हरकत पर यूं सुनाया

Updated on 11-05-2025 11:51 AM
नई दिल्ली: बीते 10 मई यानी शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया था। दोनों देशों ने इस बात को माना था। लेकिन पाकिस्तान अपने नापाक इरादों और घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पहले पाकिस्तान खुद सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था। जब सीजफायर लागू हुआ तो उसने फिर ऐसी गिरी हुई हरकत की जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

पाकिस्तान ने चंद घंटों में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पर ड्रोन अटैक कर दिया। वहीं गोलीबारी भी की। सिर्फ श्रीनगर ही नहीं बल्कि राजस्थान में भी पाकिस्तान ने हमला किया। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस ने एक बार पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर दिया। श्रीनगर, पठानकोट, फिरोजपुर और जैसलमेर में भी ब्लैकआउट कर दिया था। गुजरात के कच्छ में भी पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे। कच्छ में भी ब्लैकआउट कर दिया गया था।
पाकिस्तान की इस गिरी हुई हरकत के बाद पूरे देश का गुस्सा चरम पर है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी पाकिस्तान को लेकर एक्स पर ट्वीट किया है।

शिखर धवन ने पाकिस्तान को लेकर किया ट्वीट

39 साल के शिखर धवन ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, घटिया देश ने फिर अपना घटियापन पूरी दुनिया के आगे दिखा दिया'। बात करें शिखर धवन की तो उन्होंने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। साथ-साथ उन्होंने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था।

गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने भारत के लिए 2010 में डेब्यू किया था। उसके बाद से उन्होंने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मुकाबले भारत के लिए खेले हैं। टेस्ट में शिखर के नाम 2315, वनडे में 6793 तो टी20 में 1759 रन हैं। आईपीएल में शिखर ने 222 मैचों में 6769 रन ठोके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.