भाजपा के नए पदाधिकारियों की शिव-नितिन लेंगे क्लास:476 मंडल और 36 संगठन के पदाधिकारी होंगे शामिल

Updated on 28-08-2025 01:51 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन 31 अगस्त को रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बड़ी बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन मिलेगा। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति को तय करना है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन नए पदाधिकारियों की संगठन के कार्य और जिम्मेदारियों की दिशा में क्लास लेंगे। इस मीटिंग में प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेता, 476 मंडल और 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजकों को बुलाया गया है।

पूरे दिनभर चलेगी यह मीटिंग

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, यह बैठक पूरे दिन चलेगी। बैठक में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और योजनाओं का फायदा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिले, इसकी रुपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बैठक होने की पुष्टि की है। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

सदस्यता अभियान से लेकर मंडलों का पुनर्गठन

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर प्रदेश भाजपा ने हाल ही में सदस्यता अभियान चलाया था। इसमें रिकॉर्ड 60 लाख सदस्य बनाए गए। इसके बाद संगठन ने बूथ स्तर तक चुनाव कराए।

पहले प्रदेश में 405 मंडल थे। इसमें 71 नए मंडल बनाकर कुल संख्या 476 कर दी गई है। इसी तरह, 35 संगठन जिलों में एक नया जिला बिलासपुर ग्रामीण बनाकर जिलों की संख्या बढ़ाकर 36 की गई है।

नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

प्रदेश संगठन ने इस बार मंडलों और जिलों में नए चेहरों को जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के पदों पर जिम्मेदारी दी है। सिर्फ रायपुर ग्रामीण जिला ऐसा रहा, जहां पुराने अध्यक्ष को दोबारा मौका दिया गया है।

संगठनात्मक मजबूती पर फोकस

इस बैठक का मकसद प्रदेश में भाजपा संगठन को और मजबूत करना है। राष्ट्रीय स्तर से आए नेताओं के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कामकाज की बारीकियां समझाई जाएंगी। साथ ही, आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों और चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.