शिवसेना (UBT) की सावरकर को भारत रत्न देने की मांग:उद्धव बोले- कांग्रेस सावरकर और भाजपा नेहरू की रट छोड़े, आगे की बात करें

Updated on 18-12-2024 02:35 PM

महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को विनायक सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की।

उद्धव ने कहा- कांग्रेस को वीर सावरकर और भाजपा को अब नेहरू की रट नहीं लगानी चाहिए। इन महापुरुषों ने जो किया वह किया, अब आगे की बात करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी पूछा कि भाजपा वीर सावरकर को भारत रत्न कब देगी? देवेंद्र फड़नवीस ने भी 2019 में इस बारे में पत्र लिखे थे, उसका क्या हुआ। तब भी मोदी ही पीएम थे।

उद्धव ने यह बात नागपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस में कही। इससे पहले 14 दिसंबर को पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की थी।

कांग्रेस हमेशा से सावरकर के विरोध में रही है। कुछ साल पहले महाराष्ट्र कांग्रेस की मासिक पत्रिका (मराठी) 'शिदोरी' में उन्हें 'माफीवीर' लिख चुकी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव की 4 बातें...

महाराष्ट्र सरकार- यह EVM सरकार है। EVM सरकार को शुभकामनाएँ, उनका पहला सत्र है। परंपरा रही है कि CM सदन में मंत्रियों का परिचय कराते हैं। जिनके ऊपर ED के केस हैं, ऐसे मंत्रियों का परिचय CM को करना पड़ा।

कैबिनेट विस्तार- जिनके जैकेट तैयार थे पर पहन नहीं पाए उनके लिए सहानुभूति व्यक्त करता हूं। जिनको मंत्री नहीं बनाया, उनके लिए मुझे दुख है। सरकार में कुछ ठीक नहीं है। भुजबल से अभी मेरी बात नहीं हुई लेकिन वह मेरे संपर्क में रहते हैं।

एक देश-एक चुनाव- यह ध्यान भटकाने की कोशिश है। वन नेशन-वन इलेक्शन से पहले बैलेट पेपर पर चुनाव लें, अगर लोगो के मन में शंका है। चुनाव आयुक्त का भी चुनाव होना चाहिए।

लाडकी बहन योजना- मेरी माँग है कि योजना तत्काल शुरू करें और वादे के मुताबिक बिना किसी नियम-शर्त के महिलाओं को 2100 रुपए दें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.