मंडली की शान और दोस्तों की जान शिव ठाकरे, मराठी मानुष की BB16 में मास्‍टरमाइंड वाली जर्नी

Updated on 10-02-2023 08:26 PM
बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले वीक में मेकर्स ने पांचों टॉप फाइनलिस्ट शिव ठाकरे की जबरदस्त जर्नी की झलक दिखलाई। जिसे देख मराठी मानुस के तमाम फैंस खुशी से उछल पड़े। उनकी भी खुशी का ठिकाना नहीं थी। इस जर्नी को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कहां कहां शिव ठाकरे उर्फ मंडली की जान ने गलतियां की और किन किन मौके पर उन्होंने दिल जीत लिया। अपनी मासूमियत और ईमानदारी व दोस्ती के लिए वह पूरा सीजन छाए रहे। कई बार नॉमिनेट भी हुए लेकिन शिव ठाकरे की जर्नी जबरस्त रही। आइए दिखाते हैं शिव ठाकरे की बिग बॉस 16 की जर्नी का जबरदस्त वीडियो।

कलर्स चैनल पर शिव ठाकरे की जर्नी वीडियो को शेयर किया गया है। जिसकी शुरुआत होती है गणपति बप्पा मौर्या। मराठी बिग बॉस 2 के विनर और मंडली की जान शिव। इस अंदाज में बिग बॉस ने शिव ठाकरे का परिचय दिया। जिसे सुन दर्शक भी हूटिंग करने लगे। इस दौरान शिव के एक्सप्रेशंस से समझा जा सकता है कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

शिव ठाकरे का पूरा नाम

बिग बॉस ने कहा कि जब ये सीजन शुरू हुआ था तो मैंने कहा था कि ये सीजन ऐतिहासिक होने वाला है। इसका एक उदारहण मेरे सामने खड़ा है...शिव मनोहरराव उत्तमराव झिंगुजी गणुजी ठाकरे। जी हां, शिव का पूरा नाम यही है। जब बिग बॉस ने शिव का पूरा नाम लिया तो उन्होंने जमीन को चूम लिया। इस जर्नी में उनकी उन सभी कोशिशों को भी दिखाया जब उन्होंने हरेक टास्क में जज्बा दिखाया। साथ ही उन सभी मौकों को भी दिखाया जब शिव की ताकत देखने को मिली।

शिव ठाकरे की शुरुआत

शिव ठाकरे (Shiv Thakre) जब शो में आए थे तो उनके नाम के साथ बिग बॉस मराठी सीजन 2 के विनर का थप्पा लगा था। शुरुआत में तो उनपर ये आरोप लगने में भी देरी नहीं हुई कि उनमें गुमान है कि वह एक शो की विनर रह चुके हैं। वह हर एक चीज प्लानिंग करके करते हैं। इस पर शिव ठाकरे ने कई बार खुद को साबित भी करना पड़ा। एक बार तो उन्होंने ये भी कहा कि वह ईमानदारी के साथ शो खेलते हैं। उनका मानना है कि बिग बॉस रियालिटी शो नहीं बल्कि अपनी रियालिटी दिखाने का शो है।

नेता बनकर उभरे शिव ठाकरे

शिव ठाकरे को इस शो में दोस्ती को लेकर खूब जाना जाता रहा है। उन्होंने अपने ग्रुप का हर मोड़ पर साथ दिया। इस ग्रुप को लोगों ने नाम दिया मंडली। जिसमें अब्दू रोजिक, साजिद खान और स्टैन के साथ मिलकर उन्होंने खेलना शुरू किया। मंडली इतनी स्ट्रॉन्ग बन गई शो में दबदबा साफ देखने को मिला। मगर शिव ठाकरे ने हर मोड़ पर ये साबित किया कि वह दोस्ती निभाने में कभी पीछे नहीं हटते।

निमृत और सुम्बुल को लेकर देने पड़ गए थे जवाब

शिव ठाकरे से कई बार निमृत और सुम्बुल को लेकर भी सवाल पूछे गए। उनसे पूछा गया कि निमृत और सुम्बुल उनकी मंडली का हिस्सा रहे हैं या नहीं। इस पर उन्होंने साफ कहा था कि निमृत उनकी इंडिविजुअल दोस्त है। जैसे साजिद खान की इंडिविजुअल दोस्त सुम्बुल थी। हम मंडली वाले दोस्त भी है और इनके अपने दोस्त भी है जो अलग अलग खेलते भी है।

जब अर्चना गौतम ने नोंच लिया था गला, लगे थे शिव पर ये आरोप

शिव ठाकरे और अर्चना गौतम की लड़ाई इस सीजन की सबसे बड़ी लड़ाई देखने को मिली। जब शिव ने अर्चना की दीदी का नाम लिया तो अर्चना ने उनकी गिरबान पकड़ ली। ये लड़ाई इतनी भयंकर हो गई कि अर्चना को शो से बाहर भी जाना पड़ा था। तब शिव पर प्लानिंग प्लॉटिंग के आरोप लगे थे कि उन्होंने जानबूझकर अर्चना को प्रवोक किया था।

जब फूट-फूटकर रोए थे शिव

शिव ठाकरे को शो में बहुत कम बार ही इमोशनल होते देखा है। वह हमेशा अपनी स्ट्रॉन्ग साइड दिखाते नजर आए। मगर जब उनके दोस्त अब्दू रोजिक शो से बाहर हुए थे तो शिव ठाकरे काफी रोते नजर आए थे।

सुम्बुल को छोटी बहन माना

शिव ठाकरे की तारीफ तब भी बहुत हुई थी जब उन्होंने सुम्बुल को संभाला था। सुम्बुल-टीना दत्ता और शालीन की जब भयंकर वाली लड़ाई हुई थी और वह अकेले पड़ गई थीं तो इकलौते शिव ही थे जिन्होंने छोटी बहन कहते हुए सुम्बुल को संभाला था। उनकी इस शो में काफी तारीफ हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.