शिव ठाकरे का अमरावती में ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ हुआ स्वागत, झूमकर नाची भीड़

Updated on 15-02-2023 08:35 PM
'बिग बॉस 16' खत्म हो चुका है, लेकिन इसके अभी भी हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। शो खत्म होने के बाद हाल ही सारे कंटेस्टेंट्स पार्टी करते नजर आए। फराह खान ने अपने घर पर सभी कंटेस्टेंट्स के लिए एक धमाकेदार पार्टी रखी। इसमें शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी भी नजर आईं। शिव ठाकरे जब इस सबसे निपटकर अपने होम टाउन अमरावती पहुंचे तो उनका ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। शिव ठाकरे की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ सड़कों पर उतर आई।
Shiv Thakare 'बिग बॉस 16' के रनर-अप रहे। भले ही वह शो की ट्रॉफी नहीं जीत पाए, पर लोगों का दिल जीत लिया। 'बिग बॉस 16' के फिनाले में शिव की दोस्त और को-कंटेस्टेंट MC Stan और Priyanka Chahar Choudhary के साथ कड़ी टक्कर थी। जब प्रियंका टॉप 2 से बाहर हो गईं तो हर किसी को लग रहा था कि शिव ठाकरे ही विनर बनेंगे। पर जीत एमसी स्टैन की हुई। अब भले ही 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी एमसी स्टैन के पास है, पर लोगों का दिल तो शिव ठाकरे के पास है।

शिव के स्वागत में बजे ढोल-नगाड़े, फूटे पटाखे

शिव ठाकरे जब अमरावती अपने घर पहुंचे तो लोगों ने रास्ते ब्लॉक कर दिए और पटाख जलाकर ढोल-नगाड़ों पर नाचने लगे। सब लोग शिव ठाकरे का नाम चिल्ला रहे थे। शिव ठाकरे इतना प्यार और ऐसा जोरदार स्वागत देखकर बेहद खुश हो गए और हाथ जोड़कर सबका शुक्रिया अदा किया। शिव ठाकरे के स्वागत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सलमान ने की शिव की तारीफ, दी सलाह

शिव ठाकरे को 'बिग बॉस 16' का सबसे मजबूत खिलाड़ी कहा जा रहा था। घर में आने वाले हर सिलेब्रिटी ने शिव की गेम खेलने की रणनीति और उनके अच्छे दिल की तारीफ की थी। सलमान ने भी शिव की कई बार तारीफ की। 'बिग बॉस 16' की आफ्टर पार्टी में Salman Khan ने शिव ठाकरे के साथ बैठकर न सिर्फ बात की, बल्कि कुछ अपकमिंग मराठी प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बताया। इसका खुलासा शिव ठाकरे ने हाल ही हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में किया था। शिव ठाकरे ने यह भी बताया कि सलमान खान ने उन्हें करियर के लिए कई गाइडिंग टिप्स भी दिए।

पान की दुकान पर काम, दूध और अखबार बेचा

शिव ठाकरे ने की जर्नी काफी इंस्पायरिंग रही है। किसी ने सोचा भी नहीं था कभी एक आम आदमी जनता के बीच से उठकर बिग बॉस तक का सफर तय करेगा और लोगों के दिलों पर छा जाएगा। शिव ठाकरे शुरुआत में पापा के साथ पान की दुकान पर काम करते थे। वह परिवार को सहारा देने के लिए अखबार और दूध तक बेचते थे। यही नहीं शिव ठाकरे, संगीत और बाकी फंक्शन्स के लिए डांस भी कोरियोग्राफ करते थे। इससे जो कमाई होती थी, उससे घर का गुजारा चलता था। डांस सिखाकर शिव ठाकरे 20 से 22 हजार रुपये तक कमा लेते थे।

अब 'खतरों के खिलाड़ी' का सपना

लेकिन 'रोडीज' में आने के बाद शिव ठाकरे की जिंदगी बदल गई। बाद में उन्होंने 'बिग बॉस मराठी' का दूसरा सीजन जीतकर सबको अपना मुरीद बना लिया। अब जब शिव ठाकरे 'बिग बॉस 16' में आए तो पूरे देश की धड़कन बन गए। अब शिव ठाकरे का सपना 'खतरों के खिलाड़ी' में जाने का है। चर्चा है कि शिव को रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए साइन कर लिया है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.