शिवम दुबे की विस्फोटक पारी, वेस्ट जोन ने देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन को दी पटखनी

Updated on 31-07-2023 02:35 PM
पुडुचेरी: शिवम दुबे और कथन पटेल के नाबाद अर्धशतक और दोनों के बीच पांचवें विकेट की अटूट शतकीय साझेदारी से वेस्ट जोन ने देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन को छह विकेट से हरा दिया। नॉर्थ जोन के 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट जोन ने दुबे (नाबाद 85) और पटेल (नाबाद 63) के बीच पांचवें विकेट की 138 रन की अटूट साझेदारी से 48.5 ओवर में चार विकेट पर 260 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई ने भी 56 रन की पारी खेली।

दुबे ने 78 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के मारे जबकि पटेल ने 85 गेंद का सामना करते हुए छह चौके जड़े। ये दोनों 26वें ओवर में उन समय बल्लेबाजी के लिए साथ आए जब टीम 122 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।

नॉर्थ जोन ने इससे पहले हिमांशु रणा (54), कप्तान नितीश राणा (54) और शुभम रोहिल्ला (नाबाद 56) के अर्धशतक से छह विकेट पर 259 रन का स्कोर खड़ा किया था। वेस्ट जोन की ओर से शम्स मुलानी ने 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस जीत से वेस्ट जोन के चार मैच में तीन जीत से 12 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर है। नॉर्थ जोन की टीम चार अंक के साथ पांचवें पायदान पर है।

साउथ जोन ने ईस्ट जोन को हराया

वहीं मयंक अग्रवाल और साई सुदर्शन के अर्धशतक से साउथ जोन ने ईस्ट जोन को पांच विकेट से हरा दिया। अग्रवाल (84) और सुदर्शन (53) ने दूसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की जिससे साउथ जोन ने 230 रन के लक्ष्य को 44.2 ओवर में पांच विकेट पर 230 रन बनाकर हासिल कर लिया।

अग्रवाल ने 88 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का मारा जबकि सुदर्शन की 57 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। इन दोनों के आउट होने के बाद एन जगदीशन (32) और रोहित रायुडू (नाबाद 24) ने साउथ जोन की जीत सुनिश्चित की। इससे पहले वी कौशिक (37 रन पर तीन विकेट), विद्वत कावेरप्पा (40 रन पर दो विकेट) और विजय कुमार विशाक (62 रन पर एक विकेट) की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने मिलकर छह विकेट चटकाए ईस्ट जोन की टीम 46 ओवर में 229 रन पर आउट हो गई।

साई किशोर (45 रन पर तीन विकेट) और वाशिंगटन सुंदर (41 रन पर एक विकेट) की स्पिन जोड़ी ने बाकी चार विकेट हासिल किए। ईस्ट जोन को विराट सिंह (49) और सुभ्रांशु सेनापति (44) ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम का मध्य क्रम हालांकि ढह गया जिसके बाद आकाश दीप (44) और मुख्तार हुसैन (33) ने निचले क्रम में उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.