उधऱ, बीजेपी सूत्रों ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान की नाखुशी की बातें गलत हैं। उन्होंने बताया कि उनके मामले में सब कुछ तय योजना के अनुसार चल रहा है। जल्द ही शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। वह दिल्ली आकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिल भी चुके हैं। लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद नड्डा का पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होगा।
अटकलें लग रही हैं कि उनकी जगह शिवराज सिंह चौहान को मिल सकती है। साथ ही, लोकसभा चुनाव के लिए भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। संभव है कि किसी बड़े राज्य का प्रभार उन्हें दिया जाए। हां, वसुंधरा राजे के भविष्य को लेकर जरूर सवाल उठ रहे हैं। उनके लिए पार्टी के अंदर भी आगे की राह को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। वैसे, एक बीजेपी नेता ने बताया कि अभी तो वसुंधरा अपने बेटे के लिए फिर से लोकसभा का टिकट हासिल कर लें तो वह बड़ी बात होगी।
गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में रिजल्ट के बाद पहली बार दिल्ली दौरे पर गए थे। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी लंबी बातचीत हुई थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने दक्षिण जाने के संकेत दिए थे। दिल्ली से लौटने के बाद वह अमरकंटक प्रवास पर हैं।