सुबह-सुबह सीएम मोहन यादव से मिलने पहुंच गए शिवराज सिंह चौहान, अतिथि शिक्षकों ने हां और ना में मांगा था जवाब

Updated on 30-09-2024 11:58 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका दिया था। साथ ही उनसे पूछा था कि आपने जो वादा किया, उसका क्या है। मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री के बयान से अतिथि शिक्षक काफी आहत था। साथ शिवराज सिंह चौहान से हां और ना में जवाब मांगा था। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे वादा किया था मैं अपनी घोषणा के लिए ताकत लगा दूंगा।

सीएम मोहन यादव से मिलने पहुंच गए शिवराज सिंह चौहान


अतिथि शिक्षकों के द्वारा गाड़ी रोके जाने के अगले ही दिन शिवराज सिंह चौहान सीएम मोहन यादव से मिलने उनके घर पहुंच गए। सीएम मोहन यादव और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान में लंबी बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने मुद्दों पर डिस्कस किया है। हालांकि आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है, दोनों में क्या बातचीत हुई है।

अतिथि शिक्षकों शिवराज सिंह चौहान ने दिया है भरोसा


इसके साथ ही अतिथि शिक्षकों को शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिया है कि मैं बात करूंगा। ऐसे में अटकलें हैं कि शिवराज सिंह चौहान सीएम के सामने अतिथि शिक्षकों की बात की होगी। अतिथि शिक्षकों ने शिवराज सिंह चौहान से कहा था कि हमें आप ही से उम्मीद है। वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस दौरान प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण से संबंधित विविध विषयों पर सार्थक चर्चा की

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी हैं। वह दिल्ली के साथ-साथ झारखंड में सक्रिय रहते हैं। वहीं, सीएम मोहन यादव भी आज दुमका में चुनावी रैली करने वाले हैं। ऐसे में यह भी हो सकता है कि दोनों नेताओं में झारखंड चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.