MP के शहरों को संवारने का शिवराज का प्लान:14 शहरों में रोप-वे बनेंगे; 5 साल में कचरा और गड्‌ढा मुक्त होंगे

Updated on 20-12-2022 05:03 PM

मध्यप्रदेश के शहरों को संवारने के लिए CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा प्लान है। प्रदेश के 14 शहरों में रोप-वे बनेंगे। उज्जैन में 209 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यहां रोजाना एवरेज 32 हजार श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे के माध्यम से आ-जा सकेंगे। यही प्लान दूसरे शहरों में भी लागू होगा। अगले 5 साल में छोटे-बड़े सभी शहर कचरा और गड्‌ढा मुक्त होंगे।

भोपाल में सोमवार को हुए सम्मेलन में नगरीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों को सीएम शिवराज ने ट्रेनिंग दी। करीब एक घंटे तक उन्होंने पार्षदों को कई मूलमंत्र दिए। इसके साथ ही उन्होंने मंच से कई घोषणाएं भी कीं। एक्सपर्ट्स इसे विधानसभा चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं। जानते हैं, क्या है CM शिवराज का प्लान...।

गुंडों से जब्त जमीन गरीबों को मिलेगी
शिवराज ने बड़ा फैसला गुंडों से जब्त जमीन को गरीबों को देने का है। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में माफिया पर कार्रवाई की है। गुंडे, दादा, दबंग-बदमाश बड़ी जमीनों पर कब्जा कर लेते हैं। ऐसे लोगों को कुचला जा रहा है। उनसे 21 हजार एकड़ जमीन मुक्त कराई गई है। उसमें से जो शहर में है, वहां गरीबों को मकान बनाने के लिए देंगे। भोपाल में शुरुआत भी कर दी है। 40 एकड़ जमीन पर गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे।

शहरी गरीबों को जमीन का पट्‌टा मिलेगा
प्रदेश में 31 दिसंबर 2020 तक जो गरीब जहां रह रहे थे, उन्हें वहां का पट्टा दिया जाएगा। सीएम ने यह भी घोषणा की कि कई बार ऐसे नियम बना दिए जाते हैं कि गरीबों को मिल ही नहीं पाए। जिन्हें देंगे, उन्हें किसी नियम प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। फ्री में जमीन मिलेगी। शहर के बाद गांवों में भी ऐसा करेंगे।

पानी और सीवेज सिस्टम पर 12 हजार करोड़
प्रदेश में अमृत योजना में 12 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। पेयजल और सीवरेज सिस्टम बनाएंगे।

कचरा साफ करने का प्लान भी
सीएम का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन में सभी शहरों को कचरा मुक्त बनाएंगे। अगले 5 साल में इस पर 4900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना में 5 हजार करोड़ के काम अलग-अलग चरण में होंगे। स्मार्ट सिटी मिशन में काम चल रहे हैं।

14 शहरों में रोप-वे, उज्जैन का उदाहरण
प्रदेश के 14 शहरों में रोप-वे बनाए जाएंगे। सीएम ने उज्जैन के रोप-वे का उदाहरण दिया। कहा- श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे, तो सीधे महाकाल मंदिर जाएंगे। जो भी शहर उपयुक्त बनेंगे, वहां पर रोप-वे बनाएंगे। बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर से रेलवे स्टेशन तक बनने वाले रोप-वे से एक दिन में 32 हजार श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे। एक ट्रॉली में 10 लोग सवार होंगे। इसकी लागत 209 करोड़ रुपए आएगी।

सड़कों के गड्‌ढे भरने पर 770 करोड़ रुपए खर्च होंगे
हर शहर में दीनदयाल रसोई और रैन बसेरा बनेंगे। वहीं, 770 करोड़ रुपए सड़कों के सुधार पर खर्च किए जाएंगे। इतनी राशि से सड़कों के गड्‌ढे ठीक किए जाएंगे।

CMO की भर्ती करेंगे
सीएम ने नगरीय निकायों में सीएमओ की भर्ती करने की बात कही है। कई निकाय में सीएमओ के पद रिक्त है। सीएम ने कहा कि सीएमओ के लिए पदोन्नति और नई भर्ती भी की जाएगी। अच्छे प्रभारी सीएमओ की नियुक्ति करेंगे।

सफाईकर्मियों के लिए भी खास
सफाईकर्मियों के लिए समूह बीमा योजना को 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए की गई है। यह घोषणा ऐसे समय की गई, जब कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। भोपाल में दो दिन तक निगमकर्मियों ने हड़ताल की थी।

नए निकायों को लाखों की मदद
नगरीय निकायों के कार्यालय के लिए एक-एक करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, नवगठित निकाय में 80-80 लाख रुपए प्रारंभिक काम कराने के लिए दिए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.