भारत से हार के बाद बौखलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी की धज्जियां उड़ा दी, यूं सरेआम उतारी इज्जत

Updated on 16-02-2026 12:49 PM
नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान को आईसीसी इवेंट में एक बार फिर जलील कर दिया है। पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने 61 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया था। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पड़ोसी देश को 176 रन का टारगेट दिया। हालांकि पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई। भारत से शर्मसार होने के बाद पाकिस्तान के लीजेंड गेंदबाज शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर जमकर बरसे हैं।

शोएब अख्तर ने मोहसिन नकवी को लिया आड़े हाथ

शोएब अख्तर ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा, 'अब एक व्यक्ति है जिसे पता भी नहीं है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन है। अब टीम कैसे चलेगी? आप कह रहे हैं एक व्यक्ति, जिसे आपने सुपरस्टार बनाया है, वो एक मैच नहीं जिता सकता। आपने उसे स्टार बनाया है जो एक मैच नहीं जिता सकता।'उन्होंने आगे कहा, 'भाई जब आप ऐसे लोगों को स्टार बनाते हैं, 'उन्हें चुनते हैं तब आपको यह दिक्कत आएगी। लेकिन आप जानते हैं दुनिया में सबसे बड़ा क्राइम क्या है? दुनिया में सबसे बड़ा क्राइम है कि आपने एक आयोग्य व्यक्ति को जॉब दी है।' शोएब ने आगे कहा, 'जब आप एक आयोग्य और अज्ञानी व्यक्ति को जॉब देते हैं तो वो आपके देश को तबाह कर देता है। वो किसी भी संगठन को गिरा सकता है। उदाहरण आपके सामने है। आप इतने समझदार हैं कि इसे समझ पाएं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.