शोएब अख्तर चाहते हैं T20I क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लें विराट कोहली

Updated on 26-10-2022 06:25 PM

पाकिस्तान के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज शोएब अख्तर चाहते हैं कि विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लें। इसका कारण भी पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने बताया है। उनका कहना है कि विराट कोहली को टी20आई क्रिकेट से संन्यास इसलिए ले लेना चाहिए, क्योंकि उन्हें अपनी 'पूरी ऊर्जा' सबसे छोटे प्रारूप में नहीं लगानी चाहिए।

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से फेमस शोएब अख्तर ने रविवार को टी20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद विराट कोहली की सराहना की, जिससे भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चार विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। विराट ने एक तरह से पाकिस्तान के पेस अटैक को धराशायी कर दिया था। 

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मेरे हिसाब से उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीवन की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने इस तरह खेला, क्योंकि उन्हें आत्मविश्वास था कि वह ऐसा करेंगे। वह एक धमाके के साथ वापस आ गए हैं। मैं चाहता हूं कि वह T20I से संन्यास ले लें, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि वह अपनी पूरी ऊर्जा T20I क्रिकेट में लगाएं।" 

उन्होंने कहा है कि आज की तरह इसी तरह की प्रतिबद्धता के साथ वह वनडे क्रिकेट में तीन शतक लगा सकते हैं।  टूर्नामेंट के सबसे हाई वोल्टेज मैच में भारतीय टीम पिछड़ गई थी, लेकिन कोहली ने अकेले ही भारत को जीत दिलाने की ठान ली थी। अख्तर ने उस दौर को भी याद किया जब विराट कोहली को बल्ले से लंबे समय तक खराब फॉर्म के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.