T20 वर्ल्ड कप 2022 फाइनल पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान, बोले- इंडिया जैसा वॉकओवर नहीं मिलेगा

Updated on 13-11-2022 06:59 PM
पाकिस्तान रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आईसीसी मेंस टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा। दोनों टीमों की नजर ग्लोबल इवेंट में अपने दूसरे खिताब जीतने पर होगी। 2009 में पाकिस्तान ने ट्रॉफी अपने नाम की थी, जबकि इंग्लैंड ने एक साल बाद खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, इस बार मुकाबला कड़ा होने वाला है और कोई भी टीम फेवरिट नहीं है।

बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर और जोस बटलर की कप्तानी इंग्लैंड ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हराकर खिताबी मुकाबले के लिए दावेदारी पेश की थी। इसी फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि इंग्लैंड को ये बात ध्यान में रखनी होगी कि पाकिस्तान के पास भारत जैसे गेंदबाज नहीं हैं।

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से फेमस शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "फर्क ये पड़ेगा कि इंग्लैंड एक कॉम्प्रिहेंसिव पोजिशन में है। इंग्लैंड का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा। इंग्लैंड को पता है कि यहां पर पाकिस्तानी गेंदबाज इंडिया की तरह नहीं हैं। यहां कुछ न कुछ करके जीतना पड़ेगा। इतनी आसानी से वॉकओवर नहीं मिलेगा।"
 
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बारे में भी बात की, जिन्होंने सेमीफाइनल में जरूरी और तेज गति से रन बनाए। उन्होंने कहा, "बाबर और रिजवान पर बहुत डिपेंड करता है। जिस स्ट्राइक रेट से खेले हैं, वो महत्वपूर्ण है। जिन 6 ओवरों में हमारा स्ट्राइकरेट मिसिंग था, वो वापस आ गया है। मेलबर्न की विकेट आपको इस बात की अनुमति देगी कि आप उसी स्ट्राइकरेट के साथ खेलें और रन रेट को बनाए रखें।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.