दो सरकारी बैंक के ग्राहकों को झटका: आज से होम-ऑटो समेत सभी तरह के लोन की बढ़ जाएगी EMI

Updated on 10-09-2022 06:06 PM

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने कर्ज वितरण की अपनी एमसीएलआर दरों (MCLR Rates) में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। आईओबी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि तमाम राशि खंडों में अपनी एमसीएलआर दरों में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। शनिवार से नई दर के लागू होने से उपभोक्ताओं के लिए लोन लेना महंगा हो जाएगा।

सभी तरह के लोन होंगे महंगे
सीमांत लागत-आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में बढ़ोतरी होने से सभी तरह के कर्ज महंगे हो जाएंगे। इनमें कार, पसर्नल और होम लोन शामिल हैं। एक-वर्षीय एमसीएलआर अब 7.65 प्रतिशत जबकि दो साल एवं तीन साल का एमसीएलआर 7.80 प्रतिशत हो गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा का लोन भी महंगा
बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी एक-वर्षीय एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.80 प्रतिशत कर दिया है। छह महीने की एमसीएलआर अब 7.65 प्रतिशत जबकि तीन साल की एमसीएलआर 7.50 प्रतिशत हो गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि नई ऋण दरें 12 सितंबर से प्रभावी होंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.