वर्ल्ड कप के बीच चीनी कंपनियों का चौंकाने वाला फैसला, भारत में नहीं बेचेंगी टीवी, जानिए क्या है वजह

Updated on 23-10-2023 02:54 PM
नई दिल्ली: चीन की टॉप इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों वनप्लस (OnePlus) और रियलमी (RealMe) ने भारत में टेलीविजन का प्रॉडक्शन और सेल बंद कर दी है। दोनों कंपनियों ने भारत के स्मार्ट टीवी मार्केट में अच्छा-खासा बिजनस हासिल कर लिया था लेकिन अचानक उन्होंने इस बिजनस से बाहर निकलने का फैसला किया है। चीन की कंपनी शाओमी भारत के स्मार्ट टीवी बाजार में नंबर वन है। जानकारों का कहना है कि वनप्लस और रियलमी स्मार्टफोन बिजनस में बनी रहेंगी। सवाल यह है कि इन कंपनियों ने ऐसे समय में स्मार्टफोन टीवी मार्केट से किनारा क्यों किया जब देश में टीवी की बिक्री में काफी तेजी आई है?

इन कंपनियों ने भारत में टीवी के सेल्स चैनल और ब्रांडिंग में निवेश किया था। इंटरनेट बूम और डेटा की कीमतों में कमी के कारण हाल में देश में स्मार्ट टीवी मार्केट में काफी तेजी आई है। साथ ही नेटफ्लिक्स, ऐमजॉन प्राइम और डिज्नी हॉटस्टार जैसी स्ट्रीमिंग सर्विसेज के ग्रोथ ने भी देश स्मार्ट टीवी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई है। इस मामले में वनप्लस और रियलमी की मीडिया टीमों ने सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। दोनों कंपनियों ने ऐसे समय में टीवी मार्केट से किनारा किया है जबकि क्रिकेट वर्ल्ड कप के कारण देश में टीवी की बिक्री में भारी तेजी देखी जा रही है। साथ ही फेस्टिव सीजन भी चल रहा है। इस वजह से टीवी समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बिक्री में तेजी आई है।

मार्केट में मचाया था तहलका

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के मुताबिक इस साल की पहली छमाही में देश में 45 लाख टीवी डीलरों को भेजे गए हैं जो पिछले साल के मुकाबले आठ परसेंट ज्यादा है। इस दौरान देश में टीवी की बिक्री में ऑनलाइन सेल का हिस्सा 39 परसेंट पहुंच गया है। भारत में एलजी, सैमसंग, सोनी, पैनासोनिक के अलावा चीन की कंपनियां शाओमी और टीसीएल भी टीवी बेचती हैं। साथ ही घरेलू कंपनी वू और ब्रांड लाइसेंसिंग के तहत थॉमसन भी टीवी बेचती हैं।

चाइनीज कंपनियों शाओमी, वनप्लस, रियलमी, टीसीएल और iFfalcon ने 2017-18 में भारत के स्मार्टफोन टीवी मार्केट में तहलका मचा दिया था। इन कंपनियों ने एलजी, सैमसंग और सोनी से 30 से 50 परसेंट सस्ते मॉडल उतारे थे और जल्दी ही मार्केट पर अपनी पकड़ बना ली थी। जानकारों का कहना है कि चाइनीज टीवी ब्रांड्स की स्ट्रैटजी कीमतों में कटौती करके जल्दी से मार्केट कब्जाने की थी। इससे उनका नुकसान बढ़ गया। यही वजह है कि अब वे टीवी सेगमेंट से निकल गए हैं। उनका जोर अब पूरी तरह स्मार्टफोन बाजार पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.