राजस्थान में पति और बच्चों को छोड़ पाकिस्तान पहुंची अंजू के पिता का चौंकाने वाला खुलासा, Love Story पर कही ये बात

Updated on 25-07-2023 02:16 PM
 अलवर: पाकिस्तान की सीमा हैदर की तरह राजस्थान के अलवर की अंजू के पाकिस्तान पहुंचने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अंजू और उसके पति की खबरें सुर्खियों में छाई हुए हैं। भारत से पाकिसतान पहुंचने को लेकर अंजू और उसके पति की कई प्रतिक्रियां भी सामने आ चुकी हैं। अब इस मामले अंजू के पिता का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपनी बेटी अंजू को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। उन्होंने अपनी बेटी का विरोध करते हुए कहा कि उसने जो भी किया हैं, वह गलत किया है। उन्होंने कहा कि अंजू से उनका किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं है। न ही हम उससे बातचीत करते हैं। यहां पढ़ें पिता ने और क्या क्या कहा?

अंजू बचपन से ही सनकी और मेंटली डिस्टर्ब लड़की है

पाकिस्तान गई अंजू के पिता गया प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही सनकी मिजाज की लड़की है। उन्होंने बेटी के पाकिस्तान जाने के कदम को लेकर गलत बताया। उन्होंने बताया कि अंजू 3 साल से उत्तर प्रदेश के जालौन में अपने मामा के साथ रहती थी। उन्होंने 20 साल पहले अंजू का विवाह राजस्थान की भिवाड़ी के रहने वाले अरविंद मीना से किया। लेकिन उनका अंजू से किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं है। न ही वे उससे बातचीत करते हैं। अंजू के पिता ने कहा कि उनकी बेटी मेंटली डिस्टर्ब है। इस कारण उसने पाकिस्तान जाने का गलत कदम उठाया।

अंजू के पिता ने दामाद को सीधा साधा बताया

इस मामले में मीडिया से बातचीत करते हुए अंजू के पिता ने कहा कि उनका दामाद बहुत सीधा साधा है। गत 21 जुलाई को उनके पास दामाद का फोन आया। उसने बताया कि अंजू लाहौर चली गई है। इस दौरान मीडिया ने उनसे नसरुल्लाह को लेकर सवाल किए तो, उन्होंने साफ इनकार कर दिया कि उनकी बेटी के नसरुल्लाह से क्या संबंध है? इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

आजाद स्वभाव की लड़की है, अंजू प्रेम के चक्कर में नहीं पड़ने वाली

अंजू के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी शुरू से ही आजाद स्वभाव की लड़की है। उसे बंदिशों में रहना पसंद नहीं। उन्होंने कहा कि अंजू 12वीं तक पढ़ी हुई है और किसी कंपनी में नौकरी करती थी। लेकिन वह बाहर नहीं जा पा रही थी। उसके इसी स्वभाव के कारण मैंने उससे बात करना छोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी किसी के साथ प्रेम संबंध में नहीं पड़ने वाली हैं। उसे केवल अपनी आजादी पसंद है।

अंजू ने घूमने के प्लान में किया बार-बार बदलाव

अंजू घूमने के प्लान को लेकर बार-बार बदलाव करती रही है। इस दौरान उसने अपने परिजनों को कभी गोवा तो, कभी जयपुर जाने का प्लान बताया। बाद में वह अचानक पाकिस्तान पहुंच गई। इस मामले में अंजू के भाई डेविड ने बताया कि उसे केवल इतना बताया कि उसकी बहन घूमने जा रही है। उसे इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह पाकिस्तान पहुंच जाएगी। इस दौरान अंजू ने अपनी बड़ी बहन को पहले गोवा जाने की बात कही। इसके बाद उसने इसे भी कैंसिल कर दिया। डेविड ने बताया अंजू ने कहा अब वह गोवा नहीं जाकर अब जयपुर जा रही है। इस दौरान 21 जुलाई को पता चला कि वह जयपुर के बजाय अमृतसर पहुंच गई। तब भी उसकी बहन ने नहीं बताया कि वह पाकिस्तान जाने वाली है। बाद में उन्हें पता लगा कि वह पाकिस्तान पहुंच चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.