सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, जानिए नवीन शेखावत को क्यों मारा नितिन और रोहित ने

Updated on 12-12-2023 12:23 PM
जयपुर : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में हमलावरों का साथी नवीन सिंह शेखावत भी मारा गया था। हत्याकांड के बाद से ही हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने अपने ही साथी नवीन सिंह शेखावत को क्या मारा। शाहपुरा निवासी नवीन शेखावत ही नितिन और रोहित को स्कॉर्पियो में बैठाकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर ले गया था। वह खुद गोगामेड़ी हत्याकांड की प्लानिंग में शामिल था। ऐसे में उसे जरा भी अंदाज नहीं था कि नितिन और रोहित उसे ही मार देंगे लेकिन हमलावरों ने पहला फायर सुखदेव गोगामेड़ी पर किया और दूसरा फायर नवीन सिंह शेखावत पर किया क्योंकि उन्हें दोनों को मारने का टारगेट दिया गया था।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था नवीन सिंह शेखावत

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि शाहपुरा निवासी नवीन शेखावत पिछले तीन चार साल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ था। वह गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के सीधे संपर्क में था। गोदारा ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग को ऑपरेट करता है और राजू ठेहट हत्या का मास्टर माइंड वीरेंद्र चारण है। दोनों ही गैंगस्टर विदेशों में छिपे हुए हैं। राजस्थान में नए टारगेट चिन्हित करने और स्थानीय गुर्गों की मदद करने का काम नवीन ही करता था। इसके बदले उसे पेमेंट दिया जाता था।

इसलिए मारा गया नवीन सिंह शेखावत

जांच में सामने आया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल होने के बावजूद नवीन सिंह शेखावत की रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण से कई बार बहस हो चुकी थी। नवीन इन दोनों से रुपयों की डिमांड करता था। वह धमकियां भी दे चुका था कि अगर उसे ज्यादा रुपए नहीं दिए तो वह पुलिस को वीरेंद्र चारण और रोहित गोदारा के बारे में पूरी जानकारी दे देगा। बताया जा रहा है कि नवीन के पास गोदारा और चारण के बारे में पुख्ता जानकारी थी कि वे कहां हैं और कैसे पूरी गैंग का संचालन कर रहे हैं। नवीन के पास कई सारी ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य सबूत भी थे। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण को यह डर था कि नवीन कभी भी उनकी पोल खोल सकता है। ऐसे में उसे ही ठिकाने लगाना तय किया गया था।


बरगलाया और फिर ठिकाने लगा दिया

रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण नवीन सिंह शेखावत को यही झांसा देते रहे कि उसे बड़ा इनाम मिलेगा। इसी लालच में वह इस गैंग के साथ काम करता रहा। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की प्लानिंग में नवीन सिंह शेखावत शामिल था। हत्या के लिए ही वह नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को लेकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर गया था लेकिन रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण ने नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को गोगामेड़ी के साथ नवीन शेखावत को मारने का टारगेट दिया था। ऐसे में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के साथ नितिन और रोहित ने नवीन शेखावत की भी हत्या कर दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.