MS Dhoni पर चौंकाने वाला खुलासा, पैर की मांसपेशियां फट चुकीं, डॉक्टर्स के मना करने के बावजूद खेल रहे IPL

Updated on 07-05-2024 01:43 PM
चेन्नई: बीतेरविवार धर्मशाला में जब चेन्नई सुपरकिंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 16वां ओवर खत्म होने तक 122 रन पर अपना छठा विकेट गंवा दिया था तो हर किसी को उम्मीद थी कि अब धोनी बल्लेबाजी करने आएंगे। फैंस उस वक्त मायूस हो गए, जब शार्दुल ठाकुर बल्ला उठाकर मैदान में घुसते नजर आए। धोनी नौवें नंबर पर उतरे। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में ये पहला मौका था जब माही इतना नीचे बल्लेबाजी करने आए, जिसके बाद उनके फैसले की आलोचना होने लगी। धोनी के पूर्व टीममेट्स इरफान पठान और हरभजन सिंह ने तो ये तो कह डाला कि अगर धोनी जिम्मेदारी लेना नहीं चाहते तो उन्हें खुद को हटाकर एक अतिरिक्त गेंदबाज खिलाना चाहिए। हालांकि हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने धोनी के इतने नीचे बल्लेबाजी करने आने पर अहम जानकारी हासिल की है।

पैर की मांसपेशियां फटी

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपरकिंग्स के हमारे सूत्र ने बताया कि पूर्व कप्तान पूरे आईपीएल में अपने पैर की मांसपेशियों में चोट के साथ खेल रहे हैं और उनके पास बहुत लंबे समय तक दौड़ने का कोई विकल्प नहीं है। धोनी की पैर की मांसपेशियां आईपीएल के शुरुआती दिनों में ही फट गई थी, लेकिन टीम के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे जब इंजरी के चलते आईपीएल खेलने भारत ही नहीं आए तो फिर मजबूरी में माही को खुद को ब्रेक देने का ख्याल दिमाग से निकालना पड़ा। स्थिति ऐसी है कि धोनी को दर्द के बावजूद खेलना पड़ रहा है, दवाएं लेनी पड़ रही हैं और कम दौड़ने की कोशिश करनी पड़ रही है।

लगातार खेलने से बढ़ रही इंजरी

सूत्र ने कहा, 'हम अपनी 'बी' टीम के साथ खेल रहे हैं। जो लोग धोनी की आलोचना कर रहे हैं वे नहीं जानते कि वह इस टीम के लिए कितना त्याग कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज के पास कोई विकल्प नहीं है क्योंकि टीम पहले ही इंजरी के चलते काफी कमजोर हो गई है। अभ्यास के दौरान, 42 वर्षीय खिलाड़ी बिल्कुल भी दौड़ नहीं रहा है और उनकी पूरी तैयारी गेंद को पार्क के बाहर मारने की है। वह नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के लिए मार्गदर्शक रहे हैं, जिन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाद मथिषा पथिराना और दीपक चाहर इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.