नानकमत्ता डेरा प्रमुख हत्याकांड का शूटर एनकाउंटर में मारा गया

Updated on 09-04-2024 02:09 PM

उत्तराखंड के नानकमत्ता डेरा के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी शार्प शूटर अमरजीत उर्फ बिट्टू एनकाउंटर में मारा गया। 28 मार्च की सुबह डेरे में तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई थी।

DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात उत्तराखंड पुलिस और STF को सूचना मिली थी कि बिट्‌टू अपने साथी के साथ उत्तराखंड से UP भागने की फिराक में है। वह सहारनपुर की तरफ जा रहा है।

इस इनपुट पर STF-पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में उसकी घेराबंदी की। मगर, आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बिट्‌टू को गोली लगी। पुलिस उसे सिविल अस्पताल रुड़की ले गई। वहां उसकी मौत हो गई। बिट्‌टू का एक साथी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

एक दिन पहले 50 हजार बढ़ाई गई थी इनाम राशि
रविवार को SSP उधमसिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने तरसेम सिंह हत्याकांड के दोनों आरोपी बिट्‌टू और सरबजीत सिंह पर इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी थी। इससे पहले पुलिस ने हत्याकांड की साजिश में शामिल 3 आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों की पहचान यूपी के पीलीभीत निवासी परगट सिंह और उत्तराखंड के बाजपुर निवासी जसपाल सिंह भट्टी और सुखदेव सिंह गिल उर्फ सोनू के रूप में हुई थी। हत्याकांड में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा जा चुका है। हालांकि, आरोपियों ने तरसेम सिंह की हत्या क्यों की थी? इसकी वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है।

डेरे के अंदर घुसकर मारी थी गोली
28 मार्च की सुबह तरसेम सिंह डेरे के अंदर मेन गेट के सामने कुर्सी पर बैठे थे। वे मोबाइल देख रहे थे। तभी अचानक बाइक से 2 पगड़ीधारी पहुंचे। 3 सेकेंड के अंदर बाबा को 2 गोली मारकर फरार हो गए। डेरे के लोग तरसेम सिंह को खटीमा अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया था।

इस घटना का CCTV भी सामने आया था। इसमें तरसेम सिंह कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे थे, तभी बाइक पर 2 बदमाश आए। उन्होंने तरसेम सिंह के पास पहुंचते ही बाइक रोकी और उन्हें राइफल से सीने में गोली मार दी। इसके बाद तरसेम सिंह छटपटाते हुए कुर्सी से खड़े हो जाते हैं। तभी हमलावरों ने उनके सीने में एक और गोली मार दी, और मौके से फरार हो गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.