शूटर्स को पुराने खोखे जमा कराने पर ही मिलेंगे कारतूस:नाम स्पोर्ट्स कोटे से लाइसेंस-कारतूस लेने वालों की होगी पहचान

Updated on 22-08-2025 11:11 AM

प्रदेश में शूटिंग से जुड़े खिलाड़ियों को जारी होने वाले कारतूसों के अपराधियों तक पहुंचने के खुलासे ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि स्पोर्ट्स कोटे से लाइसेंस लेकर भारी-भरकम कारतूस लेने वाले कई लोगों के पास इनका ठोस हिसाब नहीं है। शुरुआती जांच में ही 3 लाख से ज्यादा कारतूसों का रिकॉर्ड गायब मिला।

आशंका है कि ये कारतूस अपराधियों तक पहुंच रहे हैं। इसीलिए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भोपाल में खिलाड़ियों को आवंटित कारतूसों का कोटा निलंबित कर दिया। अब पुराने खोखे जमा करने पर ही इन्हें लाइसेंस मिलेंगे।

इसके अलावा एडिशनल डीसीपी और एसडीएम दो सदस्यीय टीम हर शूटर से पिछले 10 साल का पूरा ब्योरा तलब करेगी। अकेले भोपाल में ही 77 लोगों के पास 150 से ज्यादा बंदूकें हैं। इन्हें हर साल 30.95 लाख कारतूस का कोटा मिलता है। नोटिस जारी कर इन सभी शूटरों से हथियार और कारतूसों का विवरण लेकर पेश होने को कहा जा रहा है।

1 लाख कारतूस का कोटा, साल में रोज प्रैक्टिस करें तो रोज 274 राउंड फायर जरूरी

कई लोगों को एक साल में 1 लाख कारतूस का कोटा है। ये साल के 365 दिन भी प्रैक्टिस करें तो रोज 274 राउंड फायर करने होंगे। ऐशबाग निवासी मारुफ खान के पास 306 बोर की दो, 325 बोर व 0.22 बोर की एक-एक रायफल व 32 बोर की एक पिस्टल है।

शाद शाह के पास पांच रायफल और 15000 कारतूस का कोटा है। इनमें .22 की चार और 306 बोर की एक रायफल है। कोहेफिजा निवासी अब्दुल गनी खान के पास पांच रायफल और 15000 कारतूस का कोटा है। हथियारों में 306 बोर की चार रायफल और एक 12 बोर की बंदूक है।

शाहजहांनाबाद निवासी इमाद शाह के पास सात रायफल और एक लाख कारतूस का कोटा है। इनमें 12 बोर की एक बंदूक, 7 एमएम की रायफल, .22 की दो रायफल, 315 बोर और 306 बोर की एक-एक रायफल हैं। बता दें, अधिकतर लोगों ने एक या दो शूटिंग कॉम्पटीशन में भागीदारी की है, जिसके आधार पर लाइसेंस हासिल किया है। इन लोगों की शूटिंग के क्षेत्र में कोई उपलब्धि नहीं है।

जिला प्रशासन द्वारा भोपाल में दर्ज 77 शूटर्स को आवंटित कारतूसों का हिसाब मांगने का नोटिस जारी करने के बाद कुछ शूटर्स ने जवाब भेजा कि उन्होंने कॉम्पटीशन और इंदौर के महू स्थित रेंज के अलावा अन्य फायरिंग रेंज में प्रेक्टिस की है, लिहाजा उनके पास खोखों का हिसाब नहीं है। वहीं, टीम जब एक शूटर्स के घर जांच के लिए पहुंची तो उसको आवंटित 50 हजार कारतूसों की जानकारी मांगी। इस पर उसने बोरे में रखे खोखे दिखाए।

अधिकतर शूटर्स ने बताया कि वे दिल्ली स्थित नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया से कारतूस खरीदते हैं। यहां उन्हें 22 से 26 रुपए में कारतूस मिलता है। प्रेक्टिस के लिए यहां से पांच से दस हजार कारतूस लिए जाते हैं। रेंज में प्रेक्टिस के बाद इन खोखों को सुरक्षित रखा जाता है।

इधर, जांच टीम ने प्लेटिनम प्लॉजा स्थित आरके गन हाउस में भी जांच की, जहां कारतूस बिक्री रजिस्टर में तो गड़बड़ी नहीं मिली, लेकिन यहां मरम्मत के लिए कई गन रखी हुई थीं। टीम ने जब संचालक राजकुमार नागवंशी से मरम्मत का लाइसेंस मांगा, तो वह नहीं दिखा सका। टीम ने एक और गन हाउस की जांच की है। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.