रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग शुरू, आलिया भट्ट 4 महीने की बेटी को लेकर जाएंगी कश्मीर

Updated on 01-03-2023 08:24 PM

मशहूर डायरेक्टर करण जौहर की रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह शूटिंग कश्मीर में की जाएगी। इस बारे में करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया है। उन्होंने एक विडियो पोस्ट किया है और फैन्स को इसकी जानकारी दी है। अब जाहिर सी बात है कि शूटिंग के लिए रणवीर सिंह के साथ-साथ आलिया भट्ट भी लोकेशन पर मौजूद रहेंगी। इतना ही नहीं, इस दौरान उनकी बेटी राहा भी साथ होंगी।

दरअसल करण जौहर (Karan Johar) ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है, 'हमारी फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग, जिसे मैं 7 साल बाद डायरेक्ट कर रहा हूं। गाना जो मेरे सबसे प्रिय फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि है। इससे ज्यादा क्या कहूं।' विडियो में फिल्म के क्रू मेंबर्स एक हवाई जहाज में बैठे नजर आ रहे हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं जबकि धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक जिस गाने की शूटिंग के लिए टीम कश्मीर जा रही है, वह गाना यश चोपड़ा को समर्पित होगा।

आलिया भट्ट के साथ होंगी बेटी राहा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 मार्च से इसकी शूटिंग शुरू होगी और यह 10 दिन का शेड्यूल होगा। करण, रणवीर और आलिया (Alia Bhatt) कश्मीर पहुंच चुके हैं। खास बात ये है कि इस शूटिंग में आलिया के साथ उनकी बेटी राहा भी रहेंगी। सोर्सेज की मानें तो, 'सभी लोग सेट पर राहा को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। करण सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि उन्हें राहा के साथ बहुत कम वक्त बिताने को मिला है।।'

सालभर आलिया-रणबीर ने की थी शादी

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को गुपचुप तरीके से परिवार और दोस्तों के बीच प्राइवेट वेडिंग की थी। नीतू कपूर ने बताया था कि एक फ्लोर से बारात दूसरे फ्लोर पर गई थी। इस दौरान ढोल-नगाड़े भी बज रहे थे और सब डांस कर रहे थे। इसके बाद 6 नवंबर, 2022 में ही एक्ट्रेस ने बेटी राहा को जन्म दिया था। जून, 2022 में उन्होंने प्रेग्नेंसी की बात पब्लिक की थी, जिसके बाद तरह-तरह की बातें होनी शुरू हो गई थी।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.