वेश्‍यालय में हो रही थी शूटिंग, आख‍िरी मिनट में मिली दगा, मजेदार है पर्दे पर डेब्‍यू की कहानी

Updated on 16-05-2024 12:55 PM
विक्की कौशल बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में गॉडफादर होने के बावजूद अपने टैलेंट और खुद की कड़ी मेहनत से जगह बनाई। एक नेशनल और तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड विनर विक्की कौशल फोर्ब्स की लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं। विक्की कौशल का 16 मई को 36वां बर्थडे है। विक्की कौशल के पिता शाम कौशल बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर हैं। इसके बावजूद उन्होंने कभी भी पिता की मदद नहीं ली और एकदम ग्राउंड जीरो से शुरुआत की। बहुत से लोगों को यही पता है कि विक्की कौशल ने साल 2015 में फिल्म 'मसान' से एक्टिंग डेब्यू किया था। लेकिन ऐसा नहीं है। विक्की कौशल पहली बार फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नजर आए थे। क्या आपने विक्की कौशल को उस फिल्म में देखा?

अपने 9 साल के करियर में Vicky Kaushal ने रोमांटिक से ज्यादा गंभीर और ऑफ बीट किरदार ज्यादा निभाए। कमर्शल स्टार न होने के बावजूद विक्की कौशल ने बेहद कम टाइम में स्टारडम का स्वाद चखा और ए-लिस्टर्स में शुमार हो गए। पर सफर इतना आसान नहीं रहा। विक्की कौशल ने फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरुआत की। एक फिल्म के चक्कर में तो उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में दिखे थे विक्की कौशल, यह था सीन

विक्की कौशल ने फिल्मों में बतौर लीड डेब्यू करने से पहले अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नजर आए थे। इस फिल्म में वेश्यालय का एक सीन था, जहां रिचा चड्ढा के किरदार नगमा खातून और मनोज बाजपेयी के किरदार सरदार खान के बीच तीखी झड़प हो रही थी। उस सीन में विक्की कौशल बैकग्राउंड में खड़े नजर आए थे।

वेश्यालय में शूट किया सीन, ऐसे मिला रोल

विक्की कौशल ने इससे जुड़ा मजेदार वाकया 'मिड डे' को बताया था। विक्की ने कहा था कि जिन जूनियर आर्टिस्टों को उस सीन में रोल मिला था, उन्होंने यह जानने के बाद आखिरी मिनट पर फिल्म छोड़ दी कि यह एक वेश्यालय है। चूंकि सभी एक्स्ट्रा हट गए, तो विक्की कौशल और पूरी डायरेक्शन टीम को उस सीन में बैकग्राउंड में खड़ा होना पड़ा। विक्की के मुताबिक, उस सीन में वह ओवरएक्टिंग करते दिखे। उस वक्त विक्की कौशल 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अनुराग कश्यप को असिस्ट कर रहे थे।

विक्की कौशल हुए थे गिरफ्तार, जाना पड़ा जेल

लेकिन इसी फिल्म के दौरान विक्की कौशल को जेल भी जाना पड़ गया था, जिसके बारे में अनुराग कश्यप ने कुछ महीने पहले 'जिस्ट' को दिए इंटरव्यू में बताया था। अनुराग के मुताबिक, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल विक्की कौशल और टीम ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए कुछ सीन्स बिना परमिशन लिए कर लिए थे। इसी में रेत के अवैध खनन वाला हिस्सा भी शूट कर लिया गया था। इसी कारण पुलिस ने विक्की कौशल को गिरफ्तार कर लिया और एक्टर को जेल जाना पड़ा था।

अनुराग कश्यप की इस फिल्म में किया फ्री में काम

विक्की कौशल का अनुराग कश्यप के साथ काफी करीबी कनेक्शन रहा है। फिल्मों में असिस्ट करने के अलावा विक्की ने डायरेक्टर की कई फिल्मों में साथ काम किया। इनमें 'मनमर्जियां', 'रमन राघव 2.0' और 'ऑलमोस्ट प्यार विद DJ मोहब्बत' जैसे नाम शामिल हैं। 'ऑलमोस्ट प्यार विद DJ मोहब्बत' में तो विक्की कौशल ने फ्री में काम किया था। इसमें उनका कैमियो रोल था, जिसके लिए एक्टर ने अनुराग कश्यप ने एक रुपया भी नहीं लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.