इंदौर में राजवाड़ा, सराफा, जेल रोड और आसपास के दुकानदारों को देना होगा पार्किंग चार्ज

Updated on 23-08-2024 12:42 PM

 इंदौर। इंदौर शहर में यातायात सुधार के लिए प्रमुख बाजारों में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित राजवाड़ा, सराफा, जेल रोड और आसपास के बाजारों में दुकानदारों के वाहन पार्किंग में ही पार्क होंगे। दोपहिया के लिए 300 और चार पहिया वाहन के लिए 1400 रुपये मासिक पार्किंग शुल्क दुकानदार को देना होगा।

एक सप्ताह में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें नगर निगम के मल्टीलेवल व अन्य पार्किंग स्थलों पर पार्किंग करने को लेकर चर्चा की गई।

सड़क और फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठा

सभी मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस निर्णय पर अपनी सहमति दी है। बैठक में सड़क और फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण का मुद्दा भी व्यापारियों ने उठाया। जेल रोड एसोसिएशन के राजकुमार शर्मा ने कहा कि पार्किंग का अत्यधिक शुल्क व्यापारी और कर्मचारी वहन नहीं कर पाएंगे।

तीन साल से कब्जेधारियों से हो रहा संघर्ष

इस पर मूल्य कम करना तय किया गया। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने कहा कि विगत तीन वर्षों से सड़क कब्जेधारियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। रिमूव्हल कार्रवाई के चार दिन बाद फिर वही स्थिति निर्मित हो जाती है।

इस व्यवस्था का स्थायी निदान होने के बाद ही यातायात प्रबंधन का मिशन आगे बढ़ सकता है। बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा तथा अपर आयुक्त एनएन पांडे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

नईदुनिया की खबरें अपने व्हाट्सएप पर पाने के लिए क्लिक करें...

पार्किंग स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

कलेक्टर आशीष सिंह ने पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, साफ-सफाई, सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उक्त व्यवस्था के लिए अपर आयुक्त नगर निगम एनएन पांडे को नोडल अधिकारी बनाया है।

इसी तरह की बैठक अब हर माह के दूसरे बुधवार को विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के साथ आयोजित की जाएगी। निगम अधिकारी, व्यापारी एसोसिएशन और यातायात प्रभारी पार्किंग व्यवस्था का पूरा रोड मैप बनाएंगे। गूगल मैप पर भी पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया जाएगा।

यहां पार्क होंगे वाहन

बैठक में तय किया गया कि जेल रोड और आसपास के मार्केट के वाहन महाराजा कांप्लेक्स, पालिका प्लाजा, कोठारी मार्केट में पार्क होंगे। जबकि सराफा, राजवाड़ा और इसके आसपास के मार्केट के वाहन सुभाष चौक, खजूरी बाजार और नंदलालपुरा पार्किंग पर पार्क होंगे। यहां पर दुकानदारों के साथ ही कर्मचारियों के वाहन पार्क किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.