दुकानदारों को बाल श्रम की समाप्ति में योगदान के लिए किया प्रेरित

Updated on 22-05-2023 10:38 PM

सूरजपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाईल्ड लाईन निरीक्षण कर रहा है। दल ने विकासखण्ड रामानुजनगर के मुख्य बाजार क्षेत्र एवं देवनगर के मुख्य बाजार क्षेत्र के बस स्टैण्ड, मुख्य मार्ग के दुकानों, बाजारों, में निरीक्षण किया। इस दौरान कोई भी बालक बाल श्रम एवं भिक्षा मांगते हुए नहीं पाया गया।

दुकानदारों को पम्पलेट के माध्यम से  बताया गया कि बच्चों को बाल श्रम में नियोजित किये जाने पर 20000 रूपयें से 50000 रूपये तक का जुर्माना या 06 माह से 2 साल तक कारावास या दोनों से भी दण्डित किया जा सकता है। रामानुजनगर के बस स्टैण्ड में पान दुकान के संचालकों को जानकारी दी गयी कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नशीले पदार्थ जैसे पान, गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट इत्यादि की बिक्री न करें। मेडिकल शॉप में बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कोई भी दवा बिना डॉक्टर की पर्ची के बिना न देे। नशीले टैबलेट, सीरप या नींद आने वाली दवा बच्चों के मॉगने पर इसकी बिक्री न करे। बल्कि इसकी सूचना दे। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई से अखिलेश कुमार, जैनेन्द्र दुबे चाईल्ड लाईन से समन्वयक कार्तिक मजूमदार, नंदनी खटीक, पुलिस विभाग से डी.एस. मार्काे, महिला बाल विकास से पर्यवेक्षक गंगोत्री देवी अभियान में उपस्थित रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.