बन गया शॉपिंग का रेकॉर्ड, लोगों ने एक दिन में कर डाली 70 अरब डॉलर की ऑनलाइन खरीदारी

Updated on 27-11-2023 03:10 PM
नई दिल्ली: अमेरिका में मंदी की आशंका अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है लेकिन ब्लैक फ्राइडे के मौके पर ऑनलाइन शॉपिंग का नया रेकॉर्ड बन गया। इस मौके लोगों ने 9.8 अरब डॉलर की ऑनलाइन खरीदारी कर डाली। यह पिछले साल की तुलना में 7.5% अधिक है। ब्लैक फ्राइडे से एक दिन पहले थैंक्सगिविंग डे के मौके पर अमेरिका में कुल 5.6 अरब डॉलर की ऑनलाइन सेल हुई। इस तरह अमेरिका में दो दिन में कुल 15.4 अरब डॉलर की बंपर सेल हुई। पूरी दुनिया में ब्लैक फ्राइडे के मौके पर रेकॉर्ड 70 अरब डॉलर की ऑनलाइन सेल हुई। अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों में थैंक्सगिविंग गुरुवार से लेकर साइबर सोमवार तक खरीदारी को शुभ माना जाता है।

Adobe Analytics के मुताबिक पिछले साल ब्लैक फ्राइडे के मौके पर 9.12 अरब डॉलर की ऑनलाइन सेल हुई थी। सबसे ज्यादा बिक्री इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्ट होम इक्विपमेंट, खिलौनों और एक्सरसाइज में काम आने वाले इक्विपमेंट्स की हुई थी। इस साल इसमें 5.7 परसेंट तेजी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन यह उम्मीदों से कहीं बेहतर रही। अमेरिका को महंगाई और ज्यादा उधारी लगात की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कंज्यूमर सेंटीमेंट्स भी गिरा है। लेकिन इसके बावजूद लोगों ने खरीदारी का नया रेकॉर्ड बना दिया।

कैसे हुई थी शुरुआत

ब्लैक फ्राइडे की शुरुआत 1950 की दशक में फिलाडेल्फिया में हुई थी। तब थैंक्सगिविंग डे के बाद आसपास के कस्बों के लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए फिलाडेल्फिया आए थे। फिर तो यह एक तरह से रिवाज बन गया। हर साल इस मौके पर लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने आते थे। दुकानदारों ने भी इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और तरह-तरह की छूट देकर अपनी बिक्री बढ़ाई। लेकिन इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की शामत आ जाती थी। भीड़ को काबू करने के लिए उन्हें 12-12 घंटे काम करना पड़ता था और छुट्टी नहीं ले सकते थे। इसी कारण इसे ब्लैक फ्राइडे नाम दिया गया।

धीरे-धीरे यह अमेरिका के दूसरे शहरों में भी फैल गया। साल 1961 में इसे बिग फ्राइडे के नाम से रिब्रांड करने की कोशिश हुई ताकि इसे पॉजिटिव टच दिया जा सके। लेकिन यह कोशिश काम नहीं आई। इस दिन की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए दुकानदारों ने इसके हिसाब से रणनीति बनाई। हालत यह हो गई कि 2003 में कई दुकानें तो सुबह पांच बजे ही खुलने लगीं। उसी साल यह साल का सबसे प्रॉफिटेबल दिन बन गया। उससे पहले तक अमेरिका में दिसंबर के अंत में सबसे ज्यादा बिक्री होती थी।

क्रिसमस शॉपिंग की शुरुआत

साल 2011 में वॉलमार्ट ने इसमें एक और तड़का लगाया। कंपनी ने थैंक्सगिविंग डे की रात दस बजे स्टोर खोले और ब्लैक फ्राइडे को पूरे दिन इन्हें खोले रखा। इंटरनेट के बढ़ते चलन से 2005 में एक और शॉपिंग होलिडे का जन्म हुआ। इसका नाम रखा गया साइबर मंडे। इस तरह गुरुवार को थैंक्सगिविंग डे से शॉपिंग की शुरुआत होती है और यह सिलसिला साइबर मंडे तक जारी रहता है। इसे ईसाइयों के सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस के लिए खरीदारी की शुरुआत भी माना जाता है। क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.