'भारत के 4 राफेल समेत 8 लड़ाकू विमान गिराए', पाकिस्तानी एयर फोर्स के वाइस चीफ ने किया दावा, नहीं दिया एक भी सबूत

Updated on 08-05-2026 11:51 AM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु सेना के एयर वाइस मार्शल तारिक गाजी ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने के मौके पर यह दावा किया है। हालांकि, बयानबाजी के सिवा उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। गाजी ने इस दौरान इस बात पर जोर दिया कि इन झड़पों के दौरान पाकिस्तान का एक भी विमान नहीं नष्ट हुआ।

भारत और पाकिस्तान में सैन्य टकराव

पिछले साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच भीषण सैन्य टकराव हुआ था। यह संघर्ष 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की वजह से शुरू हुआ। इसमें 26 नागरिक मारे गए थे, जिसमें ज्यादातर पर्यटक थे। भारत ने इस हमले के दोषियों को सबक सिखाने के लिए 7 मई को 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पार हमले किए, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया।
इसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की जिसे ऑपरेशन बुनियान-उन-मरसूस नाम दिया। दोनों देशों के बीच भीषण हवाई संघर्ष हुआ, जिसमें मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए। इस लड़ाई में लड़ाकू विमानों ने भी हिस्सा लिया। 10 मई को दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम हुआ था।

पाकिस्तानी एयर वाइस मार्शल ने किया दावा

पाकिस्तान के एयर वाइस मार्शल तारिक गाजी ने चार दिनों के युद्ध के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना भारत के 8 लड़ाकू विमान मार गिराए। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गाजी ने कहा कि गिराए गए भारतीय विमानों में 4 राफेल फाइटर जेट, एक सुखोई-30, एक मिग-29, एक मिराज 2000 जेट के साथ ही एक मल्टी रोल मानवरहित हवाई सिस्टम (UAV) शामिल है।

पाकिस्तान ने नहीं दिया कोई सबूत

पाकिस्तानी एयर वाइस मार्शल ने भारत के 8 सैन्य विमान गिराने का दावा कर दिया लेकिन इसके समर्थन में एक भी सबूत देना जरूरी नहीं समझा। यही नहीं, उन्होंने विमानों की संख्या भी पहले के बयानों से बढ़ा दी। इससे पहले पाकिस्तान की सरकार और सेना ने कहा था कि उसने 6 भारतीय लड़ाकू विमानों को गिराया है। यानी कि दो भारतीय विमान पाकिस्तान ने बिन किसी लड़ाई के घर बैठे ही गिरा दिए। पाकिस्तानी सेना के इन दावों पर उसका ही मजाक उड़ रहा है।

भारत ने बताया पाकिस्तान को कितना नुकसान

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर भारतीय सेना ने बताया कि इस अभियान के दौरान पाकिस्तान के 11 एयरफील्ड को निशाना बनाया। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के 13 सैन्य एयरक्राफ्ट को तबाह किया। भारत ने पहले ही पाकिस्तानी ठिकानों पर हुई तबाही के सबूत तस्वीरों में दिखाए थे। बाद में सैटेलाइट से आई तस्वीरों में भी पाकिस्तान को हुए नुकसान की पुष्टि हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.