अलेप्पो में भूकंप ने मचाई है तबाही
सीरिया सरकार के कब्जे वाले शहर अलेप्पो में, बचावकर्मियों ने शहर में ढही हुई एक इमारत से गुरुवार को सात लोगों को जिंदा बाहर निकाला और 44 शव बरामद किए। ऐसा ही हाल तुर्की की सीमा से सटे कई इलाकों का है। सीरिया में सुरक्षा कारणों से संयुक्त राष्ट्र को छोड़कर अधिकतर एजेंसियां राहत और बचाव कार्य नहीं चला रही हैं। ऐसे में स्थानीय लोग ही मलबों के नीचे दबे लोगों को बचाने के काम में जुटे हैं।
सीरिया को मदद क्यों नहीं भेज रहे पश्चिमी देश
सीरिया में बसर अल असद लंबे समय से राष्ट्रपति के पद पर काबिज हैं। पिछले साल हुए चुनाव में भी असद की जीत हुई थी। तब पश्चिमी देशों ने आरोप लगाया था कि सीरियाई चुनाव में जमकर धांधली हुई और असद की जीत संदेहास्पद है। ऐसे में अमेरिका के नेतृत्व वाले देशों ने असद को राष्ट्राध्यक्ष के रूप में मान्यता नहीं दी। असद को रूस का करीबी समझा जाता है। उन्होंने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ युद्ध में भी रूस की मदद की और अमेरिका का विरोध किया। इसी कारण अमेरिकी सेना को सीरिया छोड़कर बाहर जाना पड़ा था।
