मध्यप्रदेश में सरकार शिवराज बनाएं या कमलनाथ, अयोध्या जैसा बने ओरछा का राजाराम मंदिर

Updated on 01-11-2023 01:26 PM
ओरछा : मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित राम मंदिर पूरे विश्व में भगवान राम का एक अनूठा मंदिर है। यहां भगवान राम की पूजा एक भगवान या मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में नहीं होती है बल्कि इनकी पूला एक राजा के रूप में होती है। राम यहां राजा हैं। मंदिर का नाम राजा राम मंदिर है। मान्यता है कि 16वीं शताब्दी में बुंदेला राजा मधुकरशाह की महारानी कुंवरि गणेश रामलला को अयोध्या से ओरछा ले आईं थीं। भगवान राम ने उनसे सपने में ओरछा में बसने की इच्छा दिखायी थी। इसके बाद बुंदेला राजा ने भगवान राम को अपनी गद्दी सौंप दी और तब से प्रभु राम ओरछा के स्थायी राजा बन गए। हालांकि इसके अलावा भी कई मान्यताएं इस मंदिर से जुड़ी हैं। राजा राम को यहां हर दिन तीन बार मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से प्रोटोकॉल के तहत सलामी यानी गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। सुबह और शाम पट खोलने और आरती के समय राजा राम को सलामी की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

शिवराज सिंह चौहान ने की थी कॉरिडोर बनाने की घोषणा
राजा राम मंदिर या आसपास के इलाके में बड़े वीआईपी भी सामान्य नागरिक बनकर आते हैं । यहां उन्हें वीआईपी सुविधा नहीं मिलती है। माना जाता है कि इलाके के राजा सिर्फ एक राजा राम हैं, जिनके आगे सभी शीश झुकाते हैं। चुनाव के मौसम में राजाराम मंदिर के आसपास सियासत की चर्चा हो रही है। लोगों की ख्वाहिश है कि इस इलाके का भी ऐसा ही विकास उत्तर प्रदेश के अयोध्या जैसा हो। मंदिर में अपनी दुकान चलाने वाले सर्वेश बताते हैं कि यह राम मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए बेहद मायने रखता है। उनकी मांग है कि कोई भी सत्ता में आए, वह ओरछा के राजा राम मंदिर के विकास पर पूरा फोकस रखे। चुनाव से पहले प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहां एक कॉरिडोर बनाने की भी घोषणा की। एक साल के लिए सत्ता में आए कांग्रेस के कमलनाथ ने भी इसके विस्तार के लिए बड़ी योजना की घोषणा की थी। लोगों का कहना है कि अगर धार्मिक पर्यटन के हिसाब से इस इलाके को विकसित किया गया तो आने वाले सालों में पूरे प्रदेश में ओरछा चर्चित हो सकता है। पिछले कुछ सालों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि भी हुई है।

2018 में निवाड़ी सीट से जीते थे अनिल जैन
ओरछा का राजा राम मंदिर निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में आता है। 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अनिल जैन विधायक चुने गए थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की मीरा दीपक यादव को 8837 वोटों से हराया था। इस बार निवाड़ी में अनिल जैन का मुकाबला कांग्रेस के अमित राय और बसपा के अवधेश प्रताप सिंह राठौर से है। कांग्रेस को उम्मीद है कि सरकार के एंटी इंकंबेंसी के कारण इस बार पार्टी को जीत मिलेगी, जबकि बीजेपी शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं के कारण जीत का दम भर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.