भारत-पाकिस्तान के बीच होनी चाहिए टेस्ट सीरीज? कप्तान रोहित शर्मा का यह बयान आपको हिला देगा

Updated on 19-04-2024 02:51 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच दोबारा टेस्ट सीरीज शुरू होने से टेस्ट क्रिकेट को बहुत बढ़ावा मिलेगा। भारत और पाकिस्तान करीब एक दशक से आपस में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल पाया है, इसकी वजह राजनीतिक तनाव है। इसी कारण से जब ये दोनों टीमें किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलती हैं तो उनका मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए इतना बड़ा होता है। 'क्लब प्रेयरी फायर' पॉडकास्ट के एक एपिसोड में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रोहित से पूछा - 'क्या आपको नहीं लगता कि भारत का पाकिस्तान के साथ नियमित रूप से खेलना टेस्ट क्रिकेट के लिए शानदार होगा?'

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना चाहते हैं रोहित

रोहित ने माइकल वॉन की बात का जवाब देते हुए कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि पाकिस्तान एक अच्छी टीम है, उनकी गेंदबाजी लाइन-अप शानदार है, अगर हम पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलें तो बहुत अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा। आखिरी बार दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज 2007-08 में हुई थी।'

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने आगे कहा, 'हां, मैं (पाकिस्तान के खिलाफ खेलना) पसंद करूंगा, यह दोनों टीमों के बीच एक शानदार मुकाबला होगा। हम उन्हें आईसीसी ट्रॉफी में तो खेलते ही हैं, मैं सिर्फ क्रिकेट की बात कर रहा हूं, बेहतरीन मुकाबला होता है, तो फिर क्यों नहीं?'।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.