श्रद्धा कपूर ने पूछा- 2024 के पहले तीन महीने कैसे बर्बाद किए फैंस ने दिए ऐसे मजेदार जवाब कि पूछ‍िए मत

Updated on 01-04-2024 01:57 PM
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर गजब धमक रहती है। इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें 88.6 म‍िल‍ियन से अध‍िक यूजर्स फॉलो करते हैं। पिछले कुछ समय से श्रद्धा जहां राहुल मोदी के साथ अपने रिश्‍तों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक्‍ट्रेस का फनी अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आता है। अब मार्च महीने के आख‍िरी दिन रविवार को श्रद्धा ने इंस्‍टाग्राम पर एक मजेदार पोस्‍ट किया। उन्‍होंने फैंस से पूछा कि 2024 की पहली तिमाही को बर्बाद करके कैसा महसूस हो रहा है? बस फिर क्‍या था, श्रद्धा के सवाल पर फैंस ने अतरंगी जवाब देने शुरू कर दिए।

श्रद्धा ने 31 मार्च को अपना एक फोटोशूट वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो के आख‍िर में वो अजीब तरह से मुंह बना रही हैं, ऐसे जैसे उन्‍हें उबासी आ रही हो। इस वीडियो पर श्रद्धा ने लिखा है, '2024 की पहली तिमाही को बर्बाद करके कैसा महसूस हो रहा है?' जबकि वीडियो शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन में भी सवाल पूछा है- बताओ कैसे बर्बाद किया? श्रद्धा के इस पोस्‍ट को खबर लिखे जाने तक 7 लाख से अध‍िक लाइक्‍स म‍िल चुके हैं और इस पर 23 हजार से अध‍िक कॉमेंट्स आ चुके हैं।

श्रद्धा से फैंस बोले- आपने जो मीम की आदत लगाई उसी में

सिनेमा की दुनिया की इस खूबसूरत 'स्‍त्री' के पोस्‍ट पर फैंस ने मजेदार जवाब दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बस कुछ और महीने बर्बाद करने हैं, फिर नई शुरुआत करेंगे।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'अभी एहसास हुआ है कि साल का पहला तीन महीना निकल चुका है???' एक तीसरे यूजर ने कॉमेंट किया, 'आपने जो मीम की आदत लगा दी फिर उसी में बर्बाद हो गया।'

फैंस ने श्रद्धा के पोस्‍ट पर किए मजेदार कॉमेंट्स

श्रद्धा अपने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी और पोस्‍ट में अक्‍सर मीम्‍स भी शेयर करती रहती हैं। यह फैंस को बहुत पसंद भी आता है। एक अन्‍य फैन ने लिखा है, 'बस ऐसे ही रील्‍स और मीम्‍स देख के बर्बाद किया।' एक्‍ट्रेस के इस पोस्‍ट पर कोई यह भी लिख रहा है कि श्रद्धा के कारण मीम वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की नौकरी खतरे में है।

'स्‍त्री 2' में नजर आएंगी श्रद्धा, अगस्‍त में रिलीज होगी फिल्‍म

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा पिछली बार लव रंजन की फिल्‍म 'तू झूठी मैं मक्‍कार' में रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। आगे वह राजकुमार राव अपारशक्‍त‍ि खुराना और पंकज त्र‍िपाठी के साथ 'स्‍त्री 2' में नजर आएंगी। अमर कौश‍िक के डायरेक्‍शन में बन रही इस सीक्‍वल फिल्‍म की शूटिंग हाल ही मध्‍य प्रदेश के चंदेरी में शुरू हुई है। साल 2018 में रिलीज हॉरर-कॉमेडी 'स्‍त्री' के इस सीक्‍वल को इसी साल अगस्‍त में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.