श्रद्धा कपूर ने ले ली अमर कौश‍िक की फिरकी, कान पकड़ने लगे डायरेक्‍टर बाबू! हंसी को बताया था 'चुड़ैल' वाली

Updated on 08-04-2025 04:57 PM
श्रद्धा कपूर और अमर कौशिक की जोड़ी ने बॉलीवुड को अब तक की सबसे बड़ी हिट 'स्‍त्री 2' दी है। दोनों के बीच दोस्ताना रिश्‍ते भी हैं, लेकिन बीते दिनों डायरेक्‍टर अमर कौश‍िक की एक बात श्रद्धा कपूर के फैंस को चुभ गई। दअरसल, उन्होंने श्रद्धा की हंसी की तुलना चुड़ैल' से कर दी थी। सोशल मीडिया पर मचे इस हायतौबा के बीच सोमवार, 7 अप्रैल, 2025 की शाम भी आई, जब दोनों एक पार्टी में साथ आए। मजेदार मौका तब था, जब श्रद्धा कपूर ने इस दौरान अमर कौश‍िक के सामने अपनी हंसी के बारे में चुटकी ले ली। श्रद्धा की इस फिरकी पर अमर कौश‍िक भी हंसते और कान पकड़ते हुए नजर आए।
सोमवार की शाम को मैडॉक फिल्म्स ने शानदार सक्‍सेस पार्टी दी थी। इस दौरान इंडस्ट्री एक से बढ़कर एक हस्‍त‍ियों ने श‍िरकत की। इनमें श्रद्धा कपूर और उनकी 'स्त्री 2' के डायरेक्‍टर अमर कौशिक भी एकसाथ पहुंचे। दोनों पपाराजी के लिए पोज देते हुए नजर आए। यहीं पर श्रद्धा ने डायरेक्‍टर बाबू की टांग खींची।

श्रद्धा ने कहा- ये बहुत जोक कर रहे हैं ना आजकल

श्रद्धा कपूर ने पपाराजी से मजाकिया अंदाज में कहा, 'ये बहुत जोक कर रहे हैं ना आजकल। थोड़ा डराते हैं इनको।' यह कहते हुए श्रद्धा अमर की ओर झुकीं और हंसने लगीं।

अमर कौश‍िक ने झट से पकड़े कान, कहा- मुझे डर लग रहा है

श्रद्धा की बात सुनते ही, अमर कौश‍िक ने झट से अपने कान पकड़ लिए। उन्‍होंने कहा, 'मुझे डर लग रहा है। सबसे ज्‍यादा आपके फैंस से मुझे डर लग रहा है।' यह कुछ ऐसा था, जैसे वह अपने हालिया इंटरव्यू में श्रद्धा के लिए कही गई अपनी बात पर माफी मांग रहे हों।

इवेंट में श्रद्धा की सादगी ने लूटा फैंस का दिल

मैडॉक फिल्म्स के इस इवेंट में, श्रद्धा कपूर एक और कारण से चर्चा में रहीं। इस पार्टी में जहां बाकी सितारे सज-धज कर डिजाइनर कपड़ों में पहुंचे थे, वहीं श्रद्धा ने सादगी को अपनाया। वह साधारण सी सफेद टॉप और नीचे ढीले-ढाले डेनिम पैंट और स्नीकर्स में नजर आईं।

अमर कौश‍िक ने इंटरव्‍यू में क्‍या कहा था

वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि 'भेड़िया' के डायरेक्‍टर अमर कौश‍िक बीते दिनों 'गेम चेंजर्स' के साथ एक इंटरव्यू कर रहे थे। इसमें उन्होंने बताया कि श्रद्धा कपूर को अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्‍म में कास्ट करने की वजह क्‍या थी। अमर कौश‍िक ने खुलासा किया कि श्रद्धा की कास्टिंग का क्रेडिट प्रोड्यूसर दिनेश विजान को जाता है। अमर ने कहा, 'जब दिनेश विजान एक फ्लाइट में श्रद्धा के साथ यात्रा कर रहे थे, तो उन्होंने एक्‍ट्रेस को हंसते हुए देखा था। बाद में, जब वो मुझसे मिले, तो कहा- अमर, जब वह हंसती है, तो यह 'स्त्री' की तरह ही है, बिल्कुल चुड़ैल की तरह।

अमर ने तब भी कहा था- सॉरी श्रद्धा!

हालांकि, इस इंटरव्‍यू में आगे अमर कौश‍िक ने श्रद्धा कपूर से माफी भी मांगी और कहा, 'सॉरी श्रद्धा। ऐसा कुछ बोला था उन्होंने, चुड़ैल बोला था क्या बोला था, मुझे नहीं पता।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.