आज होगा श्रीरामनवमी का आयोजन, सभी तैयारियां हुई पूर्ण

Updated on 06-04-2025 01:24 PM

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा निरंतर 40 वें वर्ष श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन 06 अप्रैल को श्रीरामलीला मैदान सेक्टर -1 में किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है, आयोजन में 2.5 लाख परिवारों से संग्रहित अन्न से महाप्रसाद बनाया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वचलित झांकियां एवं लेजर लाइट शो भी आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, अध्यक्षता पूर्व विस अध्यक्ष व समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय होंगे। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल तथा मुख्य वक्ता के रूप में बाल योगेश्वर राम बालकदास महात्यागी, श्री पाटेश्वर धाम उपस्थित रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रिकेश सेन, ललित चंद्राकर, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, गजेंद्र यादव एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी उपस्थित रहेंगे। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि निरंतर 4 दशकों से जारी यह आयोजन श्रीरामलला मंदिर के निर्माण के पश्चात और भी भव्य हो चुका है। विगत तीन वर्षों से समिति द्वारा एक मु_ी दान- प्रभु श्रीराम के नाम अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं पूरे समर्पण भाव से सहयोग दे रहे हैं।

लगभग 2.5 लाख से अधिक परिवारों से संग्रहित अन्न से महाप्रसाद बनाया जाएगा, जिसकी तैयारी आज से सभास्थल में शुरू की जा चुकी है। पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आकर्षण लेजर लाइट शो, स्वचलित झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। सभा स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ भी सभास्थल पर किया जायेगा। इस वर्ष सभी 12 प्रखण्डों से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए रूट का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। यह सभी शोभायात्रा तय रूट से होते हुए रामलीला मैदान पावर हाउस पहुंचेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.