श्री रामलला दर्शन योजना : जिले के 131 श्रद्धालु आज अयोध्याधाम के लिए हुए रवाना

Updated on 16-07-2025 12:35 PM

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन की महती श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज धमतरी जिले के 131 श्रद्धालु अयोध्याधाम के लिए रवाना हुए। यह रामलला दर्शन (अयोध्याधाम) में श्री रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव और उप संचालक, समाज कल्याण विभाग मनीषा पाण्डे सहित जनप्रतिनिधियों ने सभी श्रद्धालुआें को शुभकामना देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

राज्य शासन द्वारा राज्य के रामभक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्याधाम में श्री राम के दर्शन हेतु श्री रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की गई है। ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है। इस तरह की योजनाएं न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के प्रति लोगों की रूचि बढ़ाती है, बल्कि उन्हें उन स्थलों का अनुभव करने का मौका भी देती हैं, जिन्हें वे आर्थिक कारणों से नहीं देख पाते। नगरपालिक निगम से रवाना हुए श्रद्धालुओं की जत्था को महापौर रामू रोहरा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वहीं जनपद पंचायत धमतरी में जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, नगरी से प्रकाश बैस, मगरलोड से जनपद अध्यक्ष विरेन्द्र साहू और उपाध्यक्ष खिलेश साहू तथा जनपद पंचायत कुरूद से जनपद अध्यक्ष कुरूद गीतेश्वरी साहू ने श्रद्धालुओं को अयोध्याधाम रामलला दर्शन के लिए रवाना किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.