शुभमन गिल पिंक बॉल से नेट्स करते दिखे:ऑस्ट्रेलिया PM 11 के खिलाफ मैच खेल सकते हैं; पर्थ में चोटिल हुए थे

Updated on 29-11-2024 01:55 PM

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल अंगूठे की चोट से उबर गए हैं। वे शुक्रवार को कैनबरा में नेट्स करते देखे गए हैं। वे आकाश दीप और यश दयाल की बॉल खेल रहे थे। इससे पहले गिल ने थ्रो-डाउनर से प्रैक्टिस की। 25 साल के शुभमन गिल 30 नवंबर से प्रधानमंत्री इलेवन के साथ प्रैक्टिस मैच में खेलते नजर आ सकते हैं। वे पर्थ टेस्ट से पहले प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके अंगूठे में फ्रैक्चर था।

चोट के कारण छोड़ना पड़ा था पर्थ टेस्ट 

गिल को अंगूठे की चोट के कारण पर्थ टेस्ट छोड़ना पड़ा था। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया गया था, हालांकि पडिक्कल उस मौको को भुना नहीं सके थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में महज 25 रन बनाए थे। वे पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे।

कप्तान रोहित के साथ करेंगे वापसी

शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ एडिलेट टेस्ट में वापसी करेंगे। रोहित शर्मा पैटरनिटी लीव के कारण पर्थ टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे। वे 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने थे और इसी के चलते वे पहले टेस्ट मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

एडिलेड टेस्ट 6 दिसंबर से होगा, 30 नवंबर से प्रैक्टिस मैच

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल मैदान पर 6 दिसंबर से खेलना है। यह डे-नाइट मुकाबला पिंक बॉल से खेला जाना है। इससे पहले दोनों टीमों 30 नवंबर से भारत और PM XI के बीच 2 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जाना है। प्रैक्टिस मैच भी पिंक बॉल से ही खेला जाना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.