क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले शुभमन गिल पढ़ाई की पिच पर कितने कामयाब हैं, जानें क्या है स्कोर

Updated on 03-02-2023 07:34 PM
Shubhman Gill Education : भारतीय क्रिकेट उभरता हुआ सितारा शुभमन गिल हर जगह छाए हुए हैं। हाल में समाप्त हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। वनडे सीरीज में शुभमन ने जहां करियर का दोहरा शतक लगाया तो टी20 में भी वह भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने नाबाद 126 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वह विराट कोहली को पीछे छोड़कर भारत के लिए टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।


शुभमन ने हाल के दिनों में जिस तरह का खेल दिखाया है उससे तो यह साफ हो चुका है की टीम इंडिया को अब एक नया स्टार मिल गया है। शुभमन सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बल्कि उसके बाहर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। यही कारण है कि उनके क्रिकेटिंग अचिवमेंट के अलावा फैंस को शुभमन की निजी जीवन के बारे में जानने की दिलचस्पी भी खूब रहती है। हाल ही में शुभमन सारा अली खान को लेकर चर्चा में थे लेकिन हम बात करेंगे उनके एजुकेशन के बारे में कि वह कितने पढ़े लिखे हैं।
    बता दें कि शुभमन के पिता लखविंदर सिंह एक किसान परिवार से आते हैं। हालांकि उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने का सपना देख और बहुत ही कम उम्र में शुभमन की ट्रेनिंग शुरू करवा दी। ट्रेनिंग के साथ शुभम मोहाली के मानव मंगल स्मार्ट स्कूल से पढाई की। हालांकि लगातार अपने बेहतरीन खेल के कारण वह सफलता की सीढियां चढ़ते गए जिसके कारण उनकी पढ़ाई बीच में चरमरा सी गई लेकिन कई रिपोर्ट में यह कहा गया है कि शुभमन ने स्नातक तक की पढाई की है।

    17 साल की उम्र में मिली बड़ी पहचान

    शुभमन गिल की कड़ी मेहनत ने जल्दी ही अपना रंग दिखा दिया और 17 साल की उम्र में उनका चयन भारत के अंडर-19 टीम में हुआ। इसके बाद उन्हें 2018 अंडर-19 विश्व कप की टीम का उप कप्तान बनाया गया। अंडर-19 विश्व कप से ही शुभमन को एक नई पहचान मिली और उन्होंने इसके बाद फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

    इंटरनेशनल क्रिकेट में मचा रहे हैं धमाल

    शुभमन बहुत ही कम उम्र से ही क्रिकेट में धमाल मचाना शुरू कर दिया था लेकिन अब उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। शुभमन को टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 13 टेस्ट, 21 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलने का मौका मिल चुका है। टेस्ट क्रिकेट में शुभमन ने 736 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 4 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाए हैं।

    इसके अलावा वनडे क्रिकेट में शुभमन के नाम 1254 रन दर्ज है। इस फॉर्मेट में शुभमन गिल ने 4 शतक लगाए हैं जबकि टी20 में उन्होंने 202 रन बनाए हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.