शतक के बावजूद टीम से बाहर होंगे शुभमन गिल:दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं कप्तान रोहित शर्मा

Updated on 17-12-2022 06:24 PM

बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम टेस्ट में शतक लगाने वाले शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर होते नजर आ रहे हैं। वह टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा के लिए जगह खाली करेंगे। रोहित के आने से प्लेइंग-11 में उनकी जगह नहीं बनेगी।

आगे खबर में हम जानेंगे कि गिल प्लेइंग-11 में क्यों नहीं हो सकते। उनकी जगह ओपनिंग करने वाले रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने पिछले कुछ टेस्ट में कैसा प्रदर्शन किया। साथ ही जानेंगे कि गिल किस तरह टीम इंडिया के ऑल-फॉर्मेट प्लेयर के रूप में तैयार हो रहे हैं।

क्यों बाहर हो सकते हैं गिल?
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वनडे सीरीज में चोट के चलते पहले टेस्ट से बाहर हुए रोहित शर्मा फिट हो गए हैं। अगर वे दूसरे टेस्ट में खेलते हैं तो युवा शुभमन गिल को ही उनके लिए जगह खाली करनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित के बाद उपकप्तान राहुल टीम में होंगे। नंबर-3 पर इन-फॉर्म चेतेश्वर पुजारा आएंगे, जिन्होंने पहले टेस्ट में 192 रन बनाए। कोहली अपने पीक फॉर्म में लौटने लगे हैं।

अय्यर 2022 में भारत के बेस्ट बैटर हैं और पंत 2022 के टेस्ट में भारत के बेस्ट बैटर हैं। मतलब किसी अन्य बल्लेबाज को बाहर नहीं किया जा सकता है। इसलिए अगर रोहित टीम में आए तो गिल को ही बाहर होना पड़ेगा। अब इसे थोड़ा डिटेल में समझते हैं...

क्या रोहित शर्मा ही खेलेंगे दूसरा टेस्ट?
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। अंगूठे में चोट लगने के बाद इलाज कराने के लिए वे मुंबई लौट गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रोहित अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं। वे शनिवार या रविवार तक टीम के साथ जुड़ भी जाएंगे।

रोहित ने 22 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए खुद को अवेलेबल बताया है। रोहित टीम इंडिया के फुल-टाइम टेस्ट कैप्टन हैं। ऐसे में अगर वे टीम के साथ रहे तो प्लेइंग-11 का हिस्सा भी जरूर ही होंगे। दूसरे टेस्ट से पहले अगर उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई तब ही वे प्लेइंग-11 से बाहर बैठेंगे और गिल को मौका मिल सकेगा।

राहुल बाहर क्यों नहीं हो सकते?
ओपनिंग बैटर और पहले टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे केएल राहुल भी दूसरे टेस्ट से बाहर नहीं होंगे, क्योंकि राहुल टीम के उपकप्तान हैं। दूसरे टेस्ट के दौरान अगर रोहित इंजरी या किसी और कारण से मैदान से बाहर गए तो उस सिचुएशन में राहुल ही टीम की कप्तानी करेंगे।

हालांकि, 2022 में खेले 3 टेस्ट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस साल की 6 पारियों में वह 50, 8, 12, 10, 22 और 23 रन के स्कोर ही बना सके। लेकिन, 2021 के 5 टेस्ट में उन्होंने 46.10 के औसत से 461 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने लॉर्ड्स और सेंचुरियन में शतक जड़े। ऐसे में राहुल को टेस्ट में आउट ऑफ फॉर्म मानना भी बेवकूफी ही होगी।

मिडिल ऑर्डर में जगह क्यों नहीं बन रही?
भारत के लिए खेले 12 टेस्ट की 23 पारियों में शुभमन गिल ने 22 बार ओपनिंग की। एक बार वे तीसरे नंबर पर उतरे। तीसरे नंबर पर इस वक्त चेतेश्वर पुजारा खेल रहे हैं। जो पहले टेस्ट में 90 और 102* रन की पारियां खेल चुके हैं। ऐसे में नंबर-3 पर उनकी जगह नहीं ही बनती है।

चौथे नंबर पर विराट कोहली आते हैं। पिछले 3-4 महीनों में विराट के ओवरऑल प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। 5वें नंबर पर अय्यर और 6ठे नंबर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत आते हैं। अय्यर ने 2022 में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, पंत इस साल टीम इंडिया के बेस्ट टेस्ट बैटर हैं।

ऐसे में ओपनिंग से लेकर नंबर-6 तक भी गिल की जगह नहीं बनती। 7 से 9 नंबर तक भारत के 3 स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव का नंबर आता है। वहीं, 10 और 11 नंबर पर पेस बॉलर उमेश यादव और मोहम्मद सिराज खेलते हैं। इससे साफ है कि रोहित शर्मा के फिट होने की सिचुएशन में युवा शुभमन गिल ही प्लेइंग-11 से बाहर होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.