गिर रहा शुभमन गिल का प्लेटलेट्स काउंट, अस्पताल में हुए भर्ती, पाकिस्तान के खिलाफ भी रहेंगे बाह

Updated on 10-10-2023 01:20 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। अब टीम को अफगानिस्तान से भिड़ना है। 14 अक्टूबर को भारत की टक्कर पाकिस्तान से होगी। लेकिन उससे पहले टीम के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। डेंगू होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलने वाले शुभमन गिल अफगानिस्तान के मैच में भी बाहर रहेंगे। इस बीच ताजा रिपोर्ट की मानें तो वह पाकिस्तान के खिलाफ भी शायद ही खेल पाए।

अस्पताल में भर्ती हुए शुभमन गिल

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंच गई है। लेकिन शुभमन गिल अभी चेन्नई में ही हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक गिल का गिल का प्लेटलेट काउंट थोड़ा कम हो गया है इसलिए एहतियात के तौर पर उन्हें चेन्नई के कावेरी नामक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के लिए गिल स्टेडियम में भी नहीं आए थे।

पाकिस्तान के खिलाफ खेलना मुश्किल

भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन बाद 14 अक्टूबर को मुकाबला होना है। यह मैच गिल के फेवरेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होगा। लेकिन उस मैच में भी उनके खेलने की संभावना नहीं के बराबर है। सूत्रों के मुताबिक, अगर आने वाले दिनों में गिल की हालत में सुधार होता है तो उन्हें छुट्टी मिल सकती है और वे होटल लौट सकते हैं। अगर उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सकारात्मक बदलाव आता है, तो ही वह बड़े मैच के लिए टीम में शामिल होने के लिए सीधे अहमदाबाद के लिए उड़ान भर सकते हैं।

2023 में कमाल का रिकॉर्ड

शुभमन गिल इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 20 मैच में उनके बल्ले से 72 की औसत से 1230 रन निकले हैं। 5 बार उन्होंने 100+ रन बनाए हैं और इसमें एक दोहरा शतक भी है। वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में गिल दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को उनकी कमी भी महसूस हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.