शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का गायनिक ऑपरेशन थियेटर आगामी आदेश तक सील

Updated on 11-10-2025 12:28 PM

राजनांदगांव। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय राजनांदगांव स्थित निजी चिकित्सालय शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव में ग्राम रिवागहन जिला बालोद निवासी मरीज श्रीमती दौपदी साहू को 24 सितम्बर 2025 को भर्ती किया गया था। जिसके बाद मरीज के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया। मरीज को टांका खुलवाने के लिए 6 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3.50 बजे भर्ती किया गया था, जिसकी ईलाज के दौरान 9 अक्टूबर 2025 को सुबह 11.30 बजे मृत्यु हो गई। मरीज की मृत्यु के पश्चात मरीज के परिजनों द्वारा मरीज के ईलाज में लापरवाही होने के कारण मृत्यु होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर का घेराव किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन एवं टीम ने मरीज के परिजनों से बात की एवं शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की जांच की गई। 9 अक्टूबर 2025 को ही विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन कर सात दिवस के भीतर घटना की जांच कर अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला स्तरीय गठित जांच दल द्वारा 10 अक्टूबर 2025 को शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर सबसे पहले गायनिक ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण कर क्लचर जांच हेतु सैंपल लिया गया हैं, जिसे जांच हेतु एआईआईएमएस रायपुर हेतु भेजा जाएगा। सैंपल लेने के बाद शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के गायनिक ऑपरेशन थियेटर को आगामी आदेश तक के लिए सील किया गया है। जिसके पश्चात मरीज श्रीमती दौपदी साहू के ऑपरेशन में शामिल तीनों डॉक्टरों एवं सहायक दो ओटी स्टॉफ का बयान लिया गया एवं मरीज के ईलाज की समस्त दस्तावेजों की फोटोप्रति जांच दल द्वारा आगामी जांच हेतु लिया गया है। शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव के विरूद्व प्राप्त शिकायत की जांच प्रक्रियाधीन है। जिला स्तरीय गठित जांच दल द्वारा प्राप्त शिकायत की जांच कर अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने पर संबंधितों के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.